लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कोविड-19 के चौथे टीके को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:56 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 फरवरी पाकिस्तान ने कोविड-19 के दूसरे चीनी टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। यह चौथा टीका है, जिसके इस्तेमाल को इस घातक वायरस से निपटने के लिए पाकिस्तानी नियामक प्राधिकरण ने मंजूरी दी है।

पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकरण (ड्रैप) ने चीनी कंपनी कैनसिनो बायोलॉजिक्स इंक के टीके को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

ड्रैप अधिकारियों ने बताया कि इस टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल को मंजूरी मिल जाने के बाद इसकी खुराकों की आपूर्ति कुछ सप्ताह में आरंभ हो जाएगी।

‘कैनसिनो बायो’ एकमात्र ऐसा टीका है, जिसके लिए पाकिस्तान ने क्लीनिकल परीक्षण किया था, जिसमें देशभर के करीब 18,000 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था।

‘स्वतंत्र आंकड़ा निगरानी समिति’ (आईडीएमसी) के विश्लेषण के अनुसार, यह टीका उन मामलों को रोकने में 74.48 प्रतिशत कारगर है, जिनमें संक्रमण के लक्षण होते हैं और यह गंभीर बीमारी की रोकथाम में 100 प्रतिशत कारगर है।

‘डॉन’ समाचार पत्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के प्रवक्ता साजिद शाह ने इस टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला परीक्षणों के परिणाम पर विचार करने के बाद किया गया। अभी तक चार टीकों--सिनोफ्राम (चीन), ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), स्पूतनिक-वी (रूस) और कैनसिनो बायो (चीन)-- का पंजीकरण किया गया है। इससे इतनी बड़ी आबादी के लिए टीकों का प्रबंध करना आसान होगा, जिससे सामूहिक रोग प्रतिरक्षा (हर्ड इम्युनिटी) विकसित हो सकेगी।’’

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने बताया कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,262 नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,61,625 हो गई है। देश में इस अवधि में 58 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 12,276 हो गई है। देश में 5,23,700 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 1,692 लोगों की हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब