लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अमेरिकी सेना को अपने ऊपर से उड़ान की अनुमति दी: पेंटागन अधिकारी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:27 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 मई पाकिस्तान ने अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान में मौजूद अपने सैनिकों को सहयोग प्रदान करने के लिए ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति दी है। पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने सांसदों को यह जानकारी दी।

हिंद-प्रशांत मामलों के सहायक रक्षा मंत्री डेविड एफ हेल्वे ने भी शुक्रवार को सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों से कहा कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका के कारण अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपनी बातचीत जारी रखेगा।

हेल्वे ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका को अफगानिस्तान में अपनी सैन्य उपस्थिति की सहायता के लिए उसके हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने (ओवरफ्लाइट) और पहुंच स्थापित करने की अनुमति दी है।

उन्होंने अफगानिस्तान पर सीनेट सशस्त्र सेवा समिति की सुनवाई के दौरान सीनेटर जोए मैनचिन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्होंने अफगान शांति प्रक्रिया का समर्थन किया है।"

पेंटागन के अधिकारी ने कहा, "हम पाकिस्तान के साथ अपनी बातचीत जारी रखेंगे क्योंकि उनका सहयोग और अफगानिस्तान के भविष्य में उनका योगदान, अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण होने वाला है।"

गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस साल 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से सभी सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा की थी।

सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सीनेटर जैक रीड ने कहा कि राष्ट्रपति के फैसले को बदलाव के रूप में देखा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'