पाक टीवी होस्ट ने कहा- इमरान और सिंथिया कई दिनों तक रहे एक ही कमरे में.. सिंथिया ने बेनजीर भुट्टो को लेकर कह दी ये बात
By गुणातीत ओझा | Published: June 7, 2020 03:57 PM2020-06-07T15:57:48+5:302020-06-07T15:57:48+5:30
सिंथिया ने इससे पहले पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सुर्खियां बटोरी थी। सिंथिया डी रिची ने पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के लिए कुछ ऐसा कह दिया था जिससे भूचाल आ गया था।
अमेरिकी ब्लॉगर और पत्रकार सिंथिया डी रिची अब परिचय की मोहताज नहीं हैं। सिंथिया डी रिची ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2011 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन गृह मंत्री रहमान मलिक ने उनका दुष्कर्म किया था। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
वो इतने पर ही नहीं रुकीं.. उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। इस विवाद में पाकिस्तानी टीवी होस्ट अली सलीम भी कूद गये हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि सिंथिया से उनकी बातचीत हुई थी। इस बातचीत के क्रम में सिंथिया ने उन्हें बताया कि इमरान खान उनपर लट्टू थे और दोनों के बीच एक आकर्षण था। इमरान उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। सलीम ने कहा कि इमरान सिंथिया के इतने करीब थे कि दोनों कई दिनों तक एक ही कमरे में रहे।
सिंथिया डी रिची अमेरिकी नागरिक हैं। वो खुद को हर जगह पाकिस्तान प्रेमी और फिल्म निर्माता के तौर पर पेश करती हैं। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सुर्खियां बटोरी थी। सिंथिया डी रिची ने पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के लिए कुछ ऐसा कह दिया था जिससे भूचाल आ गया था। रिची ने पाकिस्तान की पीएम रहीं दिवंगत बेनजीर भुट्टो के लिए कुछ ऐसा लिखा और कहा जिसपर बवाल मच गया। दरअसल, रिची ने बेनजीर पर अपनी बात को सही ठहराने के लिए ‘इंडीसेंट कॉरसपोंडेंस: सीक्रेट सेक्स लाइफ आफ बेनजीर भुट्टो’ नाम की किताब का मुख्य पृष्ठ पोस्ट किया। रोशन मिर्जा की लिखी इस किताब में कुछ हाई प्रोफाइल पाकिस्तानी महिलाओं के सेक्सुअल एडवेंचर का उल्लेख है।