लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का कोविड-19 टीका अधिक आयु के लोगों के लिए भी ‘उत्साहजनक’

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:20 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 नवंबर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 टीका 56-69 आयु समूह के लोगों तथा 70 साल से अधिक के बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार करने में भी कारगर है।

इस टीके से संबंधित यह जानकारी बृहस्पतिवार को पत्रिका ‘लैंसेट’ में प्रकाशित हुई जिसका विकास भारतीय सीरम संस्थान के साथ मिलकर किया जा रहा है।

अध्ययन में 560 स्वस्थ वयस्कों को शामिल किया गया और पाया गया कि ‘सीएचएडीओएक्स 1 एनकोव-19’ नाम का यह टीका अधिक आयु समूह के लोगों के लिए काफी उत्साहजनक है। इसका मतलब है कि यह टीका अधिक आयु समूह के लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने उल्लेख किया कि यह निष्कर्ष उत्साहजनक है क्योंकि अधिक आयु समूह के लोगों को कोविड-19 संबंधी जोखिम अधिक होता है। इसलिए कोई ऐसा टीका होना चाहिए जो अधिक आयु समूह के लोगों के लिए कारगर हो।

ऑक्सफोर्ड टीका समूह से जुड़े डॉक्टर महेशी रामासामी ने अधिक आयु समूह के लोगों में टीके के अच्छे परिणामों पर खुशी व्यक्त की।

ब्रिटेन ऑक्सफोर्ड के इस टीके की 10 करोड़ खुराक का पहले ही ऑर्डर दे चुका है।

अनुसंधानकर्ताओं की टीम यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या तीसरे चरण के व्यापक परीक्षण में यह टीका लोगों में कोविड-19 को विकसित होने से रोकता है। इस महत्वपूर्ण चरण के शुरुआती परिणाम अगले कुछ सप्ताह में आने की उम्मीद है।

डॉक्टर रामासामी ने कहा, ‘‘हम यह देखकर प्रसन्न हैं कि हमारा टीका न सिर्फ अधिक आयु के वयस्कों के लिए अच्छी तरह कारगर है, बल्कि इसने युवा स्वयंसेवियों में भी समान रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उत्पन्न की।’’

टीके का विनिर्माण दवा कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ द्वारा किया जा रहा है।

ऑक्सफोर्ड की टीका परीक्षण टीम के प्रमुख एंड्रू पोलार्ड ने कहा कि नवीनतम परिणाम ‘‘अत्यंत प्रसन्नता वाला है।’’

यह भी पाया गया कि इस चरण के परीक्षण में टीके का कोई अप्रत्याशित विपरीत परिणाम सामने नहीं आया।

टीके के दूसरे चरण के परीक्षण के बारे में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कहा गया है कि परीक्षण में शामिल 18-55, 56-79 आयु समूह तथा 70 साल से अधिक उम्र के स्वयंसेवियों में वायरस को खत्म करने वाली समान एंटीबॉडीज और टी कोशिकाएं दिखीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला