बड़ी खबर: 'कोरोना वायरस के टीके से ही सामान्य स्थिति में लौट सकती है दुनिया'

By भाषा | Published: April 16, 2020 11:20 AM2020-04-16T11:20:22+5:302020-04-16T11:44:56+5:30

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख 84 हजार पार कर गई है। कोविड-19 के संक्रमण से 1,36,600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Only a Covid-19 vaccine will allow return to normalcy says UN chief | बड़ी खबर: 'कोरोना वायरस के टीके से ही सामान्य स्थिति में लौट सकती है दुनिया'

लोकमत फाइल फोटो

Highlightsकोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस और इंग्लैंड हैं.कोरोना वायरस ने ना सिर्फ लोगों की जान ली है बल्कि इससे दुनिया भर के अर्थव्यवस्थाओं पर बुरा असर पड़ा है.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 का टीका ही एकमात्र ऐसी चीज हो सकती है, जो दुनिया में ‘‘सामान्य स्थिति’’ ला सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इस साल के अंत तक टीका विकसित हो जाने की उम्मीद जतायी। उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘एक सुरक्षित और प्रभावी टीका एकमात्र उपकरण हो सकता है जो दुनिया को ‘सामान्य स्थिति’ में लौटा सकता है, लाखों लोगों की जान बचा सकता है और खरबों डॉलर को बचा सकता है।’’

उन्होंने इसके त्वरित विकास और सभी तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक लाभ होगा और इससे हम महामारी को नियंत्रित कर पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रयास की आवश्यकता है कि 2020 के अंत तक इस तरह के टीका की विश्वभर में पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय हितधारक एक सामंजस्यपूर्ण, एकीकृत और प्रभावी दृष्टिकोण से काम कर पाएं।’’

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से, संयुक्त राष्ट्र 47 अफ्रीकी देशों को कोविड-19 की जांच सुविधा प्रदान करने में सक्षम रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने महामारी के परिणामों को कम करने के लिए कई अफ्रीकी सरकारों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

कोरोना वायरस से प्रभावित टॉप 10 देश

देश मामलेमौत
अमेरिका644,08928,529
स्पेन180,65918,812
इटली165,15521,645
फ्रांस147,86317,167
जर्मनी134,7533,804
इंग्लैंड98,47612,868
चीन82,3413,342
ईरान76,3894,777
तुर्की69,3921,518
बेल्जियम33,5734,440

 

अभी तक नहीं मिला कोरोना वायरस का टीका

दुनिया भर में कोरोना वायरस के टीके और दवा की खोज जारी है। हर देश के वैज्ञानिक इसका इलाज खोजने में लगे हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। कई देशों में कोरोना वायरस टीके का परीक्षण शुरू हुआ है लेकिन इसमें कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी नहीं है। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी। दिसंबर 2019 में दुनिया में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।

Web Title: Only a Covid-19 vaccine will allow return to normalcy says UN chief

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे