अमेरिका में बैंक्वेट हॉल के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
By भाषा | Published: July 13, 2021 06:43 PM2021-07-13T18:43:55+5:302021-07-13T18:43:55+5:30
डेट्रॉयट (अमेरिका), 13 जुलाई (एपी) डेट्रॉयट में मंगलवार तड़के एक बैंक्वेट हॉल के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि शहर के पूर्वी क्षेत्र में चल्मर्स बैंक्वेट हॉल के बाहर गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो पुरुष और तीन महिलाएं घायल हो गई।
डब्ल्यूएक्सवाईजेड-टीवी ने घटनास्थल से बताया कि बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम के लिए 100 से अधिक लोग एकत्र हुए थे। इमारत के बाहर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे।
किसी भी गिरफ्तारी की तत्काल सूचना नहीं दी गई है और संभावित संदिग्ध या संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।