जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 20 लाख से अधिक
By भाषा | Published: January 15, 2021 04:04 PM2021-01-15T16:04:49+5:302021-01-15T16:04:49+5:30
बर्लिन, 15 जनवरी (एपी) जर्मनी में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है।
देश की रोग नियंत्रण एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 22,368 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,000,958 हो गई है।
रॉबर्ड कोच इंस्टिट्यूट ने कहा कि कोरोना संक्रमण से एक दिन में 1,113 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 44,994 हो गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।