लाइव न्यूज़ :

अब होटल के एक ही कमरे में ठहर सकते हैं विदेशी महिला-पुरुष, सउदी अरब ने बदला एक और कानून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 10:22 IST

एक और कदम के तहत विदेशी महिलाओ को बुर्का पहनने और पुरुषों को सिर पर पगड़ी पहनने की जरूरत नहीं है। मगर जो भी कपड़े पहने जाएं वह सभ्‍य होने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसउदी अरब की महिलाओं को भी अब होटल में अकेले कमरा लेने की अनुमति दी गई है।सउदी कमीशन फॉर टूरिज्म और नेशनल हेरीटेज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

सउदी अरब ने अपने एक कानून में बदलाव करते हुए विदेशी सैलानियों को बड़ी राहत दी है। नए नियम के मुताबिक अब विदेशी महिला और पुरुष को होटल के एक ही कमरे में रुकने की अनुमति दे दी गई है। पहले इसके लिए उन्हें आपस में पारिवारिक संबंध साबित करना पड़ता था। सउदी अरब की महिलाओं को भी अब होटल में अकेले कमरा लेने की अनुमति दी गई है।

यह कदम विदेशी यात्रियों को लुभाने के लिए उठाया गया है। गौरतलब है कि सउदी अरब में विवाह से बाहर सेक्स की अनुमति नहीं है। लेकिन अब सैलानी बिना शादी के भी एक ही कमरे में रुक सकते हैं। इस नए वीजा प्रोग्राम पहले से सऊदी अरब में एक कमरे में पुरुष और महिला साथ में नहीं रुक सकते थे।

सउदी कमीशन फॉर टूरिज्म और नेशनल हेरीटेज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सउदी अरब के नागरिकों को होटल में कमरा लेने के लिए परिवार का पहचान पत्र और रिश्ता दिखाना होगा जबकि विदेशी सैलानियों के लिए इसकी जरूरत नहीं होगी। सउदी समेत सभी महिलाएं अकेले भी होटल में कमरा बुक कर सकती हैं।' 

एक और कदम के तहत विदेशी महिलाओ को बुर्का पहनने और पुरुषों को सिर पर पगड़ी पहनने की जरूरत नहीं है। मगर जो भी कपड़े पहने जाएं वह सभ्‍य होने चाहिए। हालांकि शराब पर बैन जारी है।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा