लाइव न्यूज़ :

संभावित काबुल विस्थापितों की तलाश एवं बचाव के लिए तैयार नहीं - ऑस्टिन

By भाषा | Updated: August 19, 2021 11:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 अगस्त (एपी) अमेरिकी सेना के पास अफगानिस्तान में काबुल हवाईअड्डे को सुरक्षित करने के अपने मौजूदा मिशन को विस्तार देकर राजधानी में मौजूद अमेरिकियों और खतरे का सामना कर रहे अफगानों को एकत्र करने और उन्हें देश से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त बल एवं हथियार नहीं है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को यह बात कही। राष्ट्रपति जो बाइडन की 31 अगस्त की समय सीमा से पहले देश छोड़ना चाह रहे लोगों को निकालने और हवाई अड्डे पर लाने संबंधी सवाल उन खबरों के बीच खड़ा हुआ है जिनमें कहा गया कि तालिबान चौकियों ने कुछ निर्धारित निकासियों को रोक दिया है। ऑस्टिन ने कहा, “मेरे पास काबुल में मौजूदा अभियान को विस्तार देने की क्षमता नहीं है और आप इसे कहां ले जाएंगे? काबुल में आप किस हद तक विस्तार दे सकते हैं और उन बलों को यह करने में सक्षम बनाने के लिए कितना वक्त लगेगा?” सेना से अवकाश प्राप्त चार सितारा जनरल ऑस्टिन का काबुल में रविवार को तालिबान के कब्जा जमा लेने के बाद से पेंटागन संवाददाता सम्मेलन में दिया गया यह पहला बयान है। उन्होंने अफगानिस्तान में बलों की कमान संभाली थी। उन्होंने कहा कि वह मुख्य रूप से हवाई अड्डे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसे "कई खतरों" का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि तालिबान के साथ बातचीत जारी है ताकि उन लोगों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जा सके जिन्हें निकाला जा रहा है। ऑस्टिन ने कहा कि हवाई अड्डे पर लगभग 4,500 अमेरिकी सैनिक हैं, जो विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित निकासी अभियान को सक्षम बनाने के लिए सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय निकासी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राजनयिक मामलों के और अधिकारियों को भेज रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल