उत्तर कोरिया बिना परमाणु बम के 'आर्थिक महाशक्ति' बन सकता है: डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Published: February 25, 2019 06:15 AM2019-02-25T06:15:58+5:302019-02-25T06:15:58+5:30

राष्ट्राध्यक्ष किम शायद इस बात को किसी और से बेहतर समझते हैं कि परमाणु हथियारों के बिना, उनका देश तेजी से दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बन सकता है।

North Korea will become super power without atom bomb says donald trump | उत्तर कोरिया बिना परमाणु बम के 'आर्थिक महाशक्ति' बन सकता है: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर कोरिया बिना परमाणु बम के 'आर्थिक महाशक्ति' बन सकता है: डोनाल्ड ट्रंप

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली अपनी दूसरी शिखर वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया अगर परमाणु हथियारों को त्याग देता है तो वह दुनिया की बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बन सकता है।

हनोई में इस सप्ताह होने वाली शिखर वार्ता के लिए अपने प्रस्थान की पूर्व संध्या पर ट्रम्प ने सिलसिलेवार ढंग से कई ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने के लिए चीन और रूस की प्रशंसा की, हालांकि उन्होंने कहा, "राष्ट्राध्यक्ष किम के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं।" 





‘‘राष्ट्राध्यक्ष किम शायद इस बात को किसी और से बेहतर समझते हैं कि परमाणु हथियारों के बिना, उनका देश तेजी से दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बन सकता है। अपनी जगह और वहां के लोगों के कारण, किसी भी अन्य राष्ट्र की तुलना में उत्तर कोरिया में तेजी से विकास करने की अधिक संभावना है।’’ 

Web Title: North Korea will become super power without atom bomb says donald trump

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे