लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन को कोरोना वायरस की कोई फिक्र नहीं, फिर कराया मिसाइल परीक्षण, हर तरफ हो रही आलोचना

By भाषा | Updated: March 29, 2020 09:51 IST

दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी देते हुए इसे ऐसे समय में ‘‘काफी अनुचित’’ बताया जब दुनिया कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रही है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान से गुजरती मिसाइलों को रविवार सुबह कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच सागर में गिरते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइलों ने अधिकतम 30 किलोमीटर की ऊंचाई से करीब 230 किलोमीटर का सफर तय किया।उत्तर कोरिया कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आक्रामक अभियान चलाता रहा है।

सियोलः उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र में दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी देते हुए इसे ऐसे समय में ‘‘काफी अनुचित’’ बताया जब दुनिया कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रही है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान से गुजरती मिसाइलों को रविवार सुबह कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच सागर में गिरते देखा गया।

बयान में कहा गया कि मिसाइलों ने अधिकतम 30 किलोमीटर की ऊंचाई से करीब 230 किलोमीटर का सफर तय किया। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया अधिकारी मिसाइलों के परीक्षण की और जानकारियों का विश्लेषण कर रहे हैं। सेना ने इन्हें ‘‘बेहद अनुचित’’ बताया है क्योंकि यह ऐसे समय में किया गया जब दुनिया कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रही है।

उसने उत्तर कोरिया से ऐसी सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया। उत्तर कोरिया कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आक्रामक अभियान चलाता रहा है। उसने बार-बार दावा किया कि उसकी सरजमीं पर संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। हालांकि विदेशी विशेषज्ञ इस दावे पर सवाल उठाते रहे हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया में महामारी गंभीर हो सकती है क्योंकि उसके पास चिकित्सा सामग्री का अभाव है तथा उसकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बेहद खराब है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा