उत्तर कोरिया ने किया शॉर्ट-रेंज मिसाइल परीक्षण, वाशिंगटन-सियोल तनाव बढ़ने की आशंका

By स्वाति सिंह | Published: May 4, 2019 08:07 AM2019-05-04T08:07:54+5:302019-05-04T08:07:54+5:30

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच फरवरी में हनोई में हुई शिखर वार्ता बेनतीजा रही थी। वहीं, उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में वार्ता आगे बढ़ाने के लिए पोम्पिओ को बातचीत से अलग करने की मांग की थी। 

North Korea fires short-range missile: AFP | उत्तर कोरिया ने किया शॉर्ट-रेंज मिसाइल परीक्षण, वाशिंगटन-सियोल तनाव बढ़ने की आशंका

उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में वार्ता आगे बढ़ाने के लिए पोम्पिओ को बातचीत से अलग करने की मांग की थी। 

Highlightsइस परीक्षण से उत्तर कोरिया अपने लोगों को बता सकता है कि वह हथियारों के विकास पर जोर दे रहा है। उत्तर कोरिया सैन्य अधिकारियों को भी संदेश सकता है जिनका मानना है कि अमेरिका के साथ कूटनीति कमजोरी का संकेत है। 

उत्तर कोरिया ने कई छोटी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के इस कदम से कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणुकरण की दिशा में प्रगति करने को लेकर वाशिंगटन और सियोल संघर्ष के रूप में तनाव बढ़ने की संभावना है। 

बताया जा रहा है कि लगभग छह महीने में यह पहला ऐसा परीक्षण है।  इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ रुकी हुई परमाणु वार्ता से अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को हटाने की मांग की। ऐसा प्रतीत होता है कि यह परीक्षण मध्यम या लंबी दूरी की वैसी मिसाइलों का नहीं है जिससे बातचीत प्रभावित हो सकती है। 

इस परीक्षण से उत्तर कोरिया अपने लोगों को बता सकता है कि वह हथियारों के विकास पर जोर दे रहा है। इसके साथ ही वह अपने उन सैन्य अधिकारियों को भी संदेश सकता है जिनका मानना है कि अमेरिका के साथ कूटनीति कमजोरी का संकेत है। 

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय में अमेरिकी मामलों के विभाग के महानिदेशक क्वान जोंग गन ने एक बयान में आरोप लगाया कि पोम्पिओ उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आशंका है कि अगर पोम्पिओ फिर से वार्ता में शामिल होते हैं तो वार्ता उलझ जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में पोम्पिओ को नहीं बल्कि किसी अन्य व्यक्ति को शामिल किया जाए जो संवाद करने में अधिक सावधान और परिपक्व हों।

पिछले सप्ताह सीबीएस टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि प्योंगयांग के साथ परमाणु वार्ता के बेनतीजा रहने पर वॉशिंगटन को दूसरे विकल्पों पर आगे बढ़ना होगा। ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी‘ ने मंगलवार को उत्तर कोरिया के प्रथम विदेश मंत्री चोई सन हुई के हवाले से कहा कि पोम्पिओ के बयान में उत्तर कोरिया राजनीतिक प्रणाली को तोड़ने के लिए सेना के इस्तेमाल की आशंका दिखती है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच फरवरी में हनोई में हुई शिखर वार्ता बेनतीजा रही थी। वहीं, उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में वार्ता आगे बढ़ाने के लिए पोम्पिओ को बातचीत से अलग करने की मांग की थी। 

 इस बीच रूस ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर किम इस महीने के अंत तक यहां की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में और ब्यौरा नहीं दिया गया है। 
(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: North Korea fires short-range missile: AFP

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे