उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बेटी के नाम पर अन्य लड़कियां नहीं रख सकती नाम, तानाशाह का नया फरमान

By विनीत कुमार | Published: February 16, 2023 11:36 AM2023-02-16T11:36:02+5:302023-02-16T11:52:56+5:30

उत्तर कोरिया ने देश में उन लड़कियों और महिलाओं को अपना नाम बदलने को कहा है जिनके नाम किम जोंग उन की बेटी की तरह है।

North Korea bans girls from same name as Kim Jong Un's daughter says report | उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बेटी के नाम पर अन्य लड़कियां नहीं रख सकती नाम, तानाशाह का नया फरमान

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन का नया फरमान (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बेटी के नाम पर अन्य लड़कियां नहीं रख सकती नाम।जिन लड़कियों के नाम किम जोंग उन की बेटी की तरह है, उन्हें एक हफ्ते में इसे बदलने को कहा गया है।फॉक्स न्यूज ने एक रिपोर्ट में रेडियो फ्री एशिया के हवाले से यह जानकारी दी है।

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया में कथित तौर पर उन लड़कियों और महिलाओं को अपना नाम बदलने को मजबूर किया जा रहा है, जो यहां के तानाशाह शासक किम जोंग उन की बेटी के नाम से मिलता है। फॉक्स न्यूज ने एक रिपोर्ट में यह जानकारीदी है। किम जोंग उन की बेटी का नाम जू एई (Ju Ae) है और बताया जाता है कि उसकी उम्र करीब दस साल है।

रेडियो फ्री एशिया के हवाले से आई इस रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के दो अज्ञात स्रोतों का हवाला दिया गया है। इसमें एक स्रोत उत्तर प्योंगयांग में रहता है और दूसरा दक्षिण प्योंगयांग में रहता है। इन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारों ने जू एई नाम की महिलाओं को उनके जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं।

एक सप्ताह में महिलाओं को बदलना होगा अपना नाम

रिपोर्ट में कहा गया है, 'जोंगजू शहर में सुरक्षा मंत्रालय ने 'जू ऐई' नाम के तहत रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में पंजीकृत महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए समन किया।' रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि नामों को एक सप्ताह में बदलना होगा।

इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने लोगों को अपने नेता और उनके परिवारों के सदस्यों के समान नामों का उपयोग करने से रोक दिया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने 2014 में ये जानकारी दी थी। इसमें कहा गया था लोगों को किम जोंग उन के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बता दें कि किम जोंग उन की बेटी जू-एई को हाल ही में उत्तर कोरिया की एक सैन्य परेड के दौरान एक विशाल काले और सफेद मिसाइल के सामने चलते हुए देखा गया था। वह एक सफेद पफर जैकेट और लाल जूते पहने हुई थीं। तब कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि उन्हें किम जोंग उन के बाद के समय के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्हें परेड से पहले एक सैन्य बैरक में में भी देखा गया था और पिछले साल नवंबर में पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था।

जू-एई दरअसल किम जोंग उन के उन तीन बच्चों में से इकलौती ऐसी हैं जिसे सार्वजनिक तौर पर लोगों के बीच देखा गया है।

Web Title: North Korea bans girls from same name as Kim Jong Un's daughter says report

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे