चीन में सड़क दुर्घटना में नौ व्यक्तियों की मौत
By भाषा | Published: November 20, 2020 04:55 PM2020-11-20T16:55:08+5:302020-11-20T16:55:08+5:30
बीजिंग, 20 नवम्बर मध्य चीन में शुक्रवार को एक ट्रक ने एक शव यात्रा में शामिल लोगों को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी।
यह दुर्घटना हेनान प्रांत के हुआबिन काउंटी में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस दुर्घटना में नौ व्यक्तियों की मौत हो गई। उसने बताया कि चार व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।