सोवियत संघ की तरह इतिहास की राख में मिल जाएगा साम्यवादी चीन- अपने पहले सार्वजनिक भाषण में निक्की हेली ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी

By भाषा | Published: February 16, 2023 07:20 AM2023-02-16T07:20:39+5:302023-02-16T07:34:09+5:30

अपने पहले सार्वजनिक भाषण में बोलते हुए निक्की हेली ने चीन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि “चीन के तानाशाह दुनिया को कम्युनिस्ट अत्याचार में झोंकना चाहते हैं। और हम ही उन्हें रोक सकते हैं।"

Nikki Haley strongly warned her first public speech Like Soviet Union Communist China will be buried ashes of history | सोवियत संघ की तरह इतिहास की राख में मिल जाएगा साम्यवादी चीन- अपने पहले सार्वजनिक भाषण में निक्की हेली ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी

सोवियत संघ की तरह इतिहास की राख में मिल जाएगा साम्यवादी चीन- अपने पहले सार्वजनिक भाषण में निक्की हेली ने कड़े शब्दों में दी चेतावनी

Highlightsराष्ट्रपति चुनाव की औपचारिक घोषणा के बाद निक्की हेली ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया है। भाषण के दौरान उन्होंने चीन की कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सोवियत संघ की तरह इतिहास की राख में चीन भी मिल जाएगा।

वाशिंगटन डीसी: भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने बुधवार को जोर देते हुए कहा कि तत्कालीन सोवियत संघ की तरह साम्यवादी चीन भी “इतिहास के राख के ढेर” में मिल जाएगा। उन्होंने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा करने के बाद पहले सार्वजनिक भाषण में चीन को कड़ी चेतावनी दी है। 

आपको बता दें कि 51 साल की हेली साउथ कैरोलिना की दो बार गवर्नर रही हैं और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं। 

आज अमेरिका की सशस्त्र सेना पहले से कहीं अधिक मजबूत और सक्षम है- निक्की हेली 

साउथ कैरोलिना के तटीय शहर कार्लेस्टन में एक कार्यक्रम के दौरान अपने उत्साही समर्थकों को संबोधित करते हुए हेली ने कहा, “आज संयुक्त राज्य अमेरिका की सशस्त्र सेना पहले से कहीं अधिक मजबूत और सक्षम है। एक मजबूत सेना युद्ध शुरू नहीं करती। एक मजबूत सेना युद्ध को रोकती है!” 

निक्की हेली ने इरान, चीन और रूस को लेकर कही यह बात

इस पर बोलते हुए निक्की हेली ने आगे कहा, “हम अपने सहयोगियों इजराइल से यूक्रेन तक के साथ और ईरान और रूस में अपने दुश्मनों के खिलाफ खड़े रहेंगे। सोवियत संघ की तरह, साम्यवादी चीन इतिहास के राख के ढेर में मिल जाएगा।” 

अमेरिका है असमंजस, विभाजन और आत्म-विनाश के रास्ते पर- निक्की हेली 

हेली ने कहा, “चीन के तानाशाह दुनिया को कम्युनिस्ट अत्याचार में झोंकना चाहते हैं। और हम ही उन्हें रोक सकते हैं। मैं साफतौर पर कहना चाहूंगी। अगर हम 20वीं सदी के नेताओं पर भरोसा करते रहेंगे तो हम 21वीं सदी की लड़ाई नहीं जीत पाएंगे। अमेरिका असमंजस, विभाजन और आत्म-विनाश के रास्ते पर है।" 
 

Web Title: Nikki Haley strongly warned her first public speech Like Soviet Union Communist China will be buried ashes of history

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे