नाइजीरियाः सशस्त्र समूह ने चार गांवों को निशाना बनाया, 130 से अधिक लोगों को मारा, कई अन्य घायल

By भाषा | Published: April 12, 2022 09:25 PM2022-04-12T21:25:19+5:302022-04-12T21:27:46+5:30

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हमलावरों ने 130 से अधिक लोगों को मार डाला जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस और राज्य सरकार ने हमले की पुष्टि की, लेकिन हताहतों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। 

Nigeria Armed group target four villages kills over 130 injured many others | नाइजीरियाः सशस्त्र समूह ने चार गांवों को निशाना बनाया, 130 से अधिक लोगों को मारा, कई अन्य घायल

इस क्षेत्र में पूर्व में भी इस तरह की हिंसक घटनाएं दर्ज की गई हैं। (file photo)

Highlightsस्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हमलावरों ने प्लेट्यू राज्य के कनम इलाके के चार गांवों को निशाना बनाया।

अबुजाः उत्तरी नाइजीरिया के दूर-दराज क्षेत्र में सशस्त्र समूह ने 100 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है। हमले में बचे लोगों और स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हमलावरों ने प्लेट्यू राज्य के कनम इलाके के चार गांवों को निशाना बनाया।

इस क्षेत्र में पूर्व में भी इस तरह की हिंसक घटनाएं दर्ज की गई हैं। स्थानीय निवासी अल्फा सांबो ने बताया कि हालिया हमला रविवार दोपहर को हुआ और हमलावरों ने घरों में तोड़फोड़ के साथ ही निवासियों पर गोलीबारी की। सांबो ने मंगलवार को एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि इस हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

वहीं, अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हमलावरों ने 130 से अधिक लोगों को मार डाला जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस और राज्य सरकार ने हमले की पुष्टि की, लेकिन हताहतों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। 

Web Title: Nigeria Armed group target four villages kills over 130 injured many others

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे