नाइजर में दिल दहला देने वाला हमला, 13 बच्चों सहित 37 लोग मारे गए, चार महिलाएं भी शामिल

By विनीत कुमार | Published: August 19, 2021 08:40 AM2021-08-19T08:40:40+5:302021-08-19T08:51:27+5:30

पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में एक हमले में 37 लोग मारे गए हैं। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हमला एक गांव पर हुआ था।

Niger attack kills 37 people including 13 children | नाइजर में दिल दहला देने वाला हमला, 13 बच्चों सहित 37 लोग मारे गए, चार महिलाएं भी शामिल

नाइजर में हमले में 37 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

Highlightsपश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर के तिलाबेरी क्षेत्र में गांव पर हथियारबंद ग्रुप ने हमला किया था।हमला करने वाले हथियारबंद ग्रुप की पहचान सामने नहीं आ सकी है, मरने वालों में 15 से 17 साल की उम्र के बीच के 13 बच्चे।

पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर के तिलाबेरी क्षेत्र में सोमवार को एक हमले में कम से कम 37 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में 15 से 17 साल की उम्र के बीच के 13 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना पश्चिमी नाइजर में तिलाबेरी क्षेत्र के बानीबानगू के ग्रामीण इलाके में डारे-डे नाम के गांव में घटी। हमला करने वाले हथियारबंद ग्रुप की पहचान सामने नहीं आ सकी है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने घटना पर गहरा दुख जताया है। यूनिसेफ की ओर से कहा गया, 'हमें इस बात की पुष्टि करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मारे गए कम से कम 37 नागरिको में 15 से 17 वर्ष की उम्र के 13 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। कई लोग घायल हुए हैं। हम इस घटना में मारे गए पीड़ितों, परिवार और इससे प्रभावित समाज के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं।' 

साल-2021 में इस गांव में ये तीसरा हमला है। रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चों के लिए यहां जमीनी हालात बेहद खतरनाक हैं। यूनिसेफ सहित अन्य संस्थाएं यहां लगातार नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाती रही हैं। खासकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए गहरी चिंता जताई जाती रही है।

तिलाबेरी के सहित बुरकिना फास, माली और नाइजीरिया के बॉर्डर के आसपास ऐसे हमले लगातार लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर करते रहे हैं। साथ ही हजारों बच्चों की जिंदगी पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

(एएनआई इनपुट के साथ)

Web Title: Niger attack kills 37 people including 13 children

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे