न्यूजीलैंडः मस्जिद के अंदर चली अंधाधुन गोलियां, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया - चारों तरफ बिखरा था खून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 15, 2019 09:11 AM2019-03-15T09:11:07+5:302019-03-15T11:19:36+5:30

न्यूजीलैंड की क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर मिलने के बाद न्यूजीलैंड की सशस्त्र पुलिस ने शहर की घेराबंदी कर दी।

New Zealand: shooting at a Mosque in Christchurch people reactions | न्यूजीलैंडः मस्जिद के अंदर चली अंधाधुन गोलियां, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया - चारों तरफ बिखरा था खून

न्यूजीलैंडः मस्जिद के अंदर चली अंधाधुन गोलियां, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया - चारों तरफ बिखरा था खून

Highlightsप्रत्यक्षदर्शी ने गोलीबारी सुनी और चार लोग जमीन पर पड़े थे और ‘‘हर तरफ खून’’ था।शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता।

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर की नमाज के दौरान एक बंदूकधारी की गोलीबारी में  कई लोग हताहत हो गये। एक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘रेडियो न्यूजीलैंड’ को बताया कि उसने गोलीबारी सुनी और चार लोग जमीन पर पड़े थे और ‘‘हर तरफ खून’’ था। पुलिस हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर रही है जो अब भी ‘‘सक्रिय’’ है। शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता।

न्यूजीलैंड का काला दिन

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा ने कहा कि आज एक काला दिन है। ये हिंसा की एक अप्रत्याशित घटना थी। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार है।

शहर लॉक डाउन 

शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता। पुलिस ने बयान में कहा, ‘‘क्राइस्टचर्च में एक हमलावर सक्रिय है जिसके कारण हालात गंभीर हैं और तेजी से बदल रहे हैं।’’ पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा कि गोलीबारी के कारण शहर के सभी स्कूलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस मध्य क्राइस्टचर्च में मौजूद लोगों से सड़कों से हटने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर उसकी सूचना देने की अपील करती है।’’


बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स

क्राइस्टचर्च की एक मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर मिलने के बाद न्यूजीलैंड की सशस्त्र पुलिस ने शहर की घेराबंदी कर दी। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी कल क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मैच के लिए यहां है। टीम के सदस्य गोलीबारी से सुरक्षित बच गए। ईएसपीएन क्रिकइंफो के रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि टीम के सदस्य मस्जिद से बच निकले। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वे हेग्ले पार्क से ओवल की ओर भागे।’’

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

English summary :
New Zealand' Christchurch Mosque Shooting People Reactions who witnessed the deadly incident: During a Friday prayers in a mosque in Christchurch in New Zealand, a gunman shot dead several people while many others were injured.


Web Title: New Zealand: shooting at a Mosque in Christchurch people reactions

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे