न्यूजीलैंडः मस्जिदों में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की हुई पहचान, हमले से पहले किया फेसबुक लाइव 

By रामदीप मिश्रा | Published: March 15, 2019 05:15 PM2019-03-15T17:15:26+5:302019-03-15T17:15:26+5:30

न्यूजीलैंड पुलिस ने गोलीबारी के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आरोपी ने 74 पृष्ठीय प्रवासी विरोधी घोषणापत्र छोड़ा है जिसमें उसने यह बताया है कि वह कौन है और उसने हमले को क्यों अंजाम दिया।

new zealand mosque suspect brenton tarrant did facebook live before attack | न्यूजीलैंडः मस्जिदों में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की हुई पहचान, हमले से पहले किया फेसबुक लाइव 

न्यूजीलैंडः मस्जिदों में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी की हुई पहचान, हमले से पहले किया फेसबुक लाइव 

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को गोलीबारी में 40 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया है। ये विस्फोटक संदिग्ध वाहनों में जुड़े हुए थे। वहीं, मुख्य हमलावर की पहचान कर ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले का मुख्य आरोपी 28 वर्षीय ब्रेंटन टैरंट है, जोकि ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ। उसने हमला करने से पहले फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग की थी, जिसमें उसने कहा, 'चलो, पार्टी शुरू करते हैं।' बताया जा रहा है कि आरोपी ने 17 मिनट तक फेसबुक पर लाइव किया। 

न्यूजीलैंड पुलिस ने गोलीबारी के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आरोपी ने 74 पृष्ठीय प्रवासी विरोधी घोषणापत्र छोड़ा है जिसमें उसने यह बताया है कि वह कौन है और उसने हमले को क्यों अंजाम दिया।

आरोपी ने बताया कि वह न्यूजीलैंड हमले की साजिश रचने और इसके लिए प्रशिक्षण देने ही आया था। उसने कहा कि वह किसी संगठन का सदस्य नहीं है, लेकिन कई राष्ट्रवादी समूहों से उसने बातचीत की और उनकी ओर उसका झुकाव है। उसने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया और उसे किसी संगठन ने हमले का आदेश नहीं दिया था। उसने यह दर्शाने के लिए न्यूजीलैंड को चुना कि दुनिया का सबसे दूरदराज का हिस्सा भी ‘‘सामूहिक आव्रजन’’ से मुक्त नहीं है। 

इस बीच स्पष्ट रूप से हमलावर द्वारा ऑनलाइन लाइव जारी किए गए वीडियो में भयावह जानकारियां दिख रही हैं। बंदूकधारी मस्जिद में दो मिनट से अधिक समय रहा और गोलीबारी की। इसके बाद वह बाहर सड़क पर आया और वहां गोलियां चलाईं। वह एक अन्य रायफल लेने अपनी कार में आया और उसने दोबारा मस्जिद में गोलियां चलाई। बाहर आते समय उसने एक महिला पर गोलियां चलाईं। इसके बाद हमलावर अपने वाहन में बैठकर फरार हो गया। 

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में गोलीबारी की पहली घटना की खबर क्राइस्टचर्च के हेग्ले पार्क के पास डींस एवे में मौजूद मस्जिद से आई थी। नमाज के दौरान यह गोलीबारी हुई। इसके थोड़ी देर बाद इस क्षेत्र में मौजूद दूसरे मस्जिद में गोलीबारी हुई, जहां 10 लोगों की मौत हुई।
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के आधार पर) 

Web Title: new zealand mosque suspect brenton tarrant did facebook live before attack

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे