न्यूजीलैंड: दो मस्जिद में हुई फायरिंग में मरने वालों की संख्या 49 पहुंची, 4 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

By विनीत कुमार | Published: March 15, 2019 08:54 AM2019-03-15T08:54:12+5:302019-03-15T13:53:05+5:30

न्यूजीलैंड पुलिस के अनुसार शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता।

New Zealand Christchurch shooting at two mosque live updates many feared dead | न्यूजीलैंड: दो मस्जिद में हुई फायरिंग में मरने वालों की संख्या 49 पहुंची, 4 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

न्यूजीलैंड: दो मस्जिद में हुई फायरिंग में मरने वालों की संख्या 49 पहुंची, 4 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

Highlightsन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिद में गोलीबारी, कई लोगों के हताहत होने की खबरस्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार दोपहर नमाज के दौरान हुई गोलीबारीबांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बची, तमीम इकबाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों अल नूर और लिनवुड में हुई गोलीबार में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबर है। अब तक 49 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, यह संख्य बढ़ सकती है। साथ ही 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। न्यूजीलैंड की पुलिस ने कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गोलीबारी की पहली घटना की खबर क्राइस्टचर्च के हेग्ले पार्क के पास डींस एवे में मौजूद मस्जिद से आई। नमाज के दौरान यह गोलीबारी हुई। इसके थोड़ी देर बाद इस क्षेत्र में मौजूद दूसरे मस्जिद में गोलीबारी हुई। सीएनएन के अनुसार स्थानीय समय के मुताबिक पहली घटना शुक्रवार दोपहर 1.40 बजे हुई। इस घटना में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के भी बाल-बाल बचने की खबर है।

मस्जिद में जाकर शूटर ने की अंधाधुंध गोलीबारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक शूटर मस्जिद में दाखिल हुआ और अंधाधुध गोलीबारी करने लगा। सीएनएन के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह जिस मस्जिद में गोलीबारी के दौरान मौजूद था, उस समय वहां करीब 200 लोग थे। शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता।

न्यूजीलैंड गोलीबारी Live Update-

- न्यूजीलैंड फायरिंग में मरने वालों की संख्या 49 हुई। 


- इस घटना में 40 लोगों की इस घटना में मौत हो गई है। 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में गोलीबारी करने वाला हमलावर आस्ट्रेलियाई नागरिक है: आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री 


- न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद कई बमों को निष्क्रिय किया जो मस्जिद के बाहर गाड़ी में लगे हुए थे।

- न्यूजीलैंड पुलिस के माइक बुश ने बताया- 'चार लोग हिरासत में लिये गये हैं। इसमें एक महिला और तीन पुरुष हैं। हम भी हालात पर नजर बनाये हुए हैं। हमें यह नहीं मान लेना चाहिए कि खतरा टल गया है।' 



 

- न्यूजीलैंड पुलिस ने शहर को लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा है। साथ ही न्यूजीलैंड पुलिस ने सभी मस्जिदों को अपने दरवाजे बंद करने का भी निर्देश दिया है और लोगों को भी वहां फिलहाल नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

- न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेकिंडा अर्डर्न ने कहा: यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया लेकिन मेरे पास कोई और जानकारी नहीं है। 


 

English summary :
New Zealand Christchurch Mosque Shooting Live Updates: News of death of several people is coming to fore in the Christchurch Mosque Shooting in New Zealand. Bangladesh cricket team narrowly escaped mosque shooting in Christchurch. Bangladesh cricketers are on the tour of New Zealand for test series. Jacinda Ardern, New Zealand Prime Minister has said this shooting at a Mosque in Christchurch as New Zealand's darkest days.


Web Title: New Zealand Christchurch shooting at two mosque live updates many feared dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे