लाइव न्यूज़ :

पिछले साल महामारी के बाद सीमाएं बंद होने के बाद पहली आस्ट्रेलियाई उड़ान पहुंची न्यूजीलैंड

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:01 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 19 अप्रैल आस्ट्रेलिया से सैंकड़ों यात्री ट्रवेल बबल (यात्रा व्यवस्था) के तहत सोमवार को ऑकलैंड पहुंचे।

इस व्यवस्था के तहत न्यूजीलैंड ने करीब एक साल बाद पहली बार आस्ट्रेलियाई उड़ानों को अपने यहां आने दिया है क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते पिछले साल मार्च में सीमाएं बंद कर दी गयी थीं।

पहली उड़ान सुबह सात बजे सिडनी से ऑकलैंड के लिए रवाना हुई। ट्रैवल बबल के तहत आस्ट्रेलिया के यात्रियों को बिना पृथक-वास में भेजे न्यूजीलैंड की यात्रा करने की अनुमति होगी।

पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस के तेजी से पैर पसारना शुरू करने के बाद दोनों पक्षों ने सीमाएं बंद कर दी थीं। न्यूजीलैंड के लोगों को पिछले साल अक्टूबर से ही ‘‘ग्रीन जोन’’ उड़ानों से आस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी गयी थी और उन्हें पृथक-वास से छूट दी गयी थी।

सोमवार को, न्यूजीलैंड की यात्रा कर रहे आस्ट्रेलियाइयों को भी ऐसी ही छूट प्राप्त होगी।

कंटास, जेटस्टार और एयर न्यूजीलैंड ने 30 से अधिक उड़ानें भेजने के लिए सिडनी, मेलबर्न और ब्रिस्बेन से दोनों देशों के लिए नये मार्गों की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना