नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ कर 50 हुआ, 25 घायल, 33 लापता

By स्वाति सिंह | Published: July 14, 2019 02:08 PM2019-07-14T14:08:15+5:302019-07-14T14:08:15+5:30

नेपाल पुलिस के न्यूज बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश से आई आपदा की वजह से देश में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये। 33 लोग लापता हैं।

Nepal Police: Death toll rises to 50 due to flooding and landslide, 25 people injured, 33 missing underway | नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ कर 50 हुआ, 25 घायल, 33 लापता

मानसून की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हा गया है

Highlightsनेपाल में बारिश से आई आपदा की वजह से देश में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई हैइस बीच बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेजे गए हैं।

नेपाल में लगातार हो रहे बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। यहां की कई नदियों में आई बाढ़ के कारण मरने वाले वालों की संख्या 50 तक पहुंच गई और जबकि 33 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राहत और बचाव की टीम यहां प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों, खोज और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

यहां मानसून की भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन का खतरा पैदा हा गया है और सभी मुख्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। कई नदियों के तटबंधों को नुकसान पहुंचा है जिससे उनके किनारे रहने वाले लोगों के समक्ष संकट की स्थिति बन गई है। 


नेपाल पुलिस के न्यूज बुलेटिन में कहा गया है कि बारिश से आई आपदा की वजह से देश में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये। 33 लोग लापता हैं। इस बीच बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेजे गए हैं।

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कि राहत अभियान से जुड़े कार्यों में तेजी लाई गई है। अनुमान किया गया है कि करीब छह हजार लोग बाढ़ से बुरी प्रभावित हैं। 

Web Title: Nepal Police: Death toll rises to 50 due to flooding and landslide, 25 people injured, 33 missing underway

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे