नवलनी ने भ्रष्टाचार से निपटने पर अधिक ध्यान देने का किया आह्वान

By भाषा | Published: August 20, 2021 05:46 PM2021-08-20T17:46:29+5:302021-08-20T17:46:29+5:30

Navalni calls for more focus on tackling corruption | नवलनी ने भ्रष्टाचार से निपटने पर अधिक ध्यान देने का किया आह्वान

नवलनी ने भ्रष्टाचार से निपटने पर अधिक ध्यान देने का किया आह्वान

मास्को, 20 अगस्त (एपी) जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने शुक्रवार को वैश्विक नेताओं का आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार से निपटने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी उद्योगपतियों को निशाना बनाने पर और अधिक ध्यान दें। नवलनी ने यह अनुरोध ऐसे समय किया जब उन्हें नर्व एजेंट जहर दिए जाने की घटना को एक वर्ष पूरा हो गया है। तीन यूरोपीय समाचार पत्रों में प्रकाशित एक लेख में नवलनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को एक ‘‘द्वितीय एजेंडे’’ के तौर पर लेने पर पश्चिमी देशों के नेताओं की आलोचना की और कहा कि भ्रष्टाचार इराक और अफगानिस्तान सहित नीतिगत विफलताओं में एक आवश्यक भूमिका निभाता है।नवलनी ने लिखा, ‘‘यह वास्तव में तथ्य है कि पश्चिमी देश अफगानिस्तान में भ्रष्टाचार पर ध्यान देने में विफल रहे। पश्चिमी देशों के नेताओं ने एक ऐसे विषय पर बात नहीं करना पसंद किया जो उन्हें शर्मनाक लगा - जो तालिबान की जीत में सबसे महत्वपूर्ण कारक था।’’नवलनी को जनवरी में जर्मनी से मास्को लौटने पर गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्हें नर्व एजेंट विषाक्तता से ठीक होने में पांच महीने लगे थे। नवलनी ने क्रेमलिन पर उन्हें जहर देने का आरोप लगाया था। हालांकि रूसी अधिकारियों ने आरोप को खारिज किया है।शुक्रवार को, ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन, जर्मनी के ‘फ्रैंकफर्टर ऑलगेमेन जेतुंग’ और फ्रांस के ‘ल मोंडे’ ने नवलनी के लेख को प्रकाशित किया।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नेताओं को चुनौती दी कि वे भ्रष्टाचार से घिरे रूस और अन्य देशों से वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और भ्रष्ट अधिकारियों को अधिक दृढ़ता से लक्षित करने के लिए एक मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navalni calls for more focus on tackling corruption

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे