2020 में मंगलग्रह पर उतरेगा NASA का रोवर, खोजेगा प्राचीन जीवन के निशान

By भाषा | Published: December 28, 2019 12:19 PM2019-12-28T12:19:37+5:302019-12-28T12:19:37+5:30

रोवर को लॉस एंजिलिस के पास पासाडेना में जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी के विशाल कक्ष में तैयार किया गया, जहां इसके चालक उपकरण का पिछले हफ्ते सफल परीक्षण किया गया था। यह रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 से पृथ्वी से रवाना होगा।

NASA's rover to land on Mars in 2020, will discover traces of ancient life | 2020 में मंगलग्रह पर उतरेगा NASA का रोवर, खोजेगा प्राचीन जीवन के निशान

यह रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 से पृथ्वी से रवाना होगा।

Highlightsअगले साल मंगल ग्रह पर जाने वाला रोवर न सिर्फ प्राचीन जीवन के सुराग खोजेगायह मंगल ग्रह पर उतरने वाला पांचवा अमेरिकी रोवर बन जाएगा।

अगले साल मंगल ग्रह पर जाने वाला रोवर न सिर्फ प्राचीन जीवन के सुराग खोजेगा, बल्कि भावी मानव मिशनों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

नासा वैज्ञानिकों ने रोवर का अनावरण करते हुए शुक्रवार को यह बात कही। इस रोवर को लॉस एंजिलिस के पास पासाडेना में जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी के विशाल कक्ष में तैयार किया गया, जहां इसके चालक उपकरण का पिछले हफ्ते सफल परीक्षण किया गया था। यह रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 से पृथ्वी से रवाना होगा।

इसी के साथ यह मंगल ग्रह पर उतरने वाला पांचवा अमेरिकी रोवर बन जाएगा। मिशन के उपप्रमुख मैट वैलेस ने कहा, “इसे जीवन के चिह्नों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है, इसलिए हम इसके साथ विभिन्न उपकरण भेज रहे हैं, जो मंगल की सतह पर भौगोलिक एवं रसायनिक संदर्भों को समझने में मदद करेंगे।”

रोवर पर लगे उपकरणों में 23 कैमरे हैं, दो श्रवण यंत्र हैं, जो मंगल की हवाओं को सुनेंगे और रसायनिक विश्लेषणों के लिए लेजर हैं। 

Web Title: NASA's rover to land on Mars in 2020, will discover traces of ancient life

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :NASAनासा