दुनिया से छुपा कर अंतरिक्ष में क्या कर रहा है चीन? रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट 276 दिन बाद धरती पर लौटा

By विनीत कुमार | Published: May 8, 2023 12:09 PM2023-05-08T12:09:03+5:302023-05-08T12:13:33+5:30

चीन के एक अंतरिक्षयान को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। यह स्पेसक्राफ्ट सोमवार सुबह धरती पर लौटा। इसने 276 दिन बाद धरती पर वापसी की है। चीन की ओर से हालांकि इस मिशन को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Mystery uncrewed Chinese spacecraft returns to Earth after 276 Days says reports | दुनिया से छुपा कर अंतरिक्ष में क्या कर रहा है चीन? रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट 276 दिन बाद धरती पर लौटा

दुनिया से छुपा कर अंतरिक्ष में क्या कर रहा है चीन? रहस्यमयी स्पेसक्राफ्ट 276 दिन बाद धरती पर लौटा

बीजिंग: चीन का एक अंतरिक्षयान 276 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहने के बाद आखिरकार सोमवार को धरती पर लौट आया। चीन की सरकारी मीडिया ने इसे ऐतिहासिक मिशन बताया और कहा कि देश की पुन इस्तेमाल की जा सकने वाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया गया।

चीनी मीडिया के अनुसार सोमवार को निर्धारित समय के अनुसार उत्तर-पश्चिम चीन में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में यह स्पेसक्राफ्ट उतरा। इस अंतरिक्षयान में को कोई चालक दल सवार नहीं था।

अंतरिक्षयान को लेकर और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है। साथ ही किन तकनीकों का परीक्षण किया गया, यह कितनी ऊंचाई तक पहुंचा और अगस्त 2022 की शुरुआत में लॉन्च के बाद से यह कहां-कहां पहुंचा, इस पर कोई आधिकारिक विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है। इस अंतरिक्षयान की तस्वीरें भी अभी तक जारी नहीं की गई हैं।

चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि परीक्षण फिर से इस्तेमाल किए जा सकने वाले अंतरिक्ष यान प्रौद्योगिकी पर था और इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम के लिए एक अधिक सुविधाजनक और सस्ता तरीका मिलेगा।

इससे पहले साल 2021 में एक ऐसा ही स्पेसक्राफ्ट चीन की ओर से भेजा गया था जो उसी दिन एक मिशन के बाद पृथ्वी पर लौट आया था। इसे भी काफी हद तक पर्दे में ही रखा गया था।

चीनी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि बीजिंग अमेरिकी वायुसेना के X-37B जैसा एक अंतरिक्ष यान विकसित कर रहा है। यह ऐसा अंतरिक्षयान होगा जो वर्षों तक कक्षा में रह सकता है। अपने छठे मिशन के तहत अंतरिक्ष में 900 से अधिक दिनों तक रहने के बाद X-37B पिछले साल नवंबर में धरती पर लौट आया था। इस स्पेसक्राफ्ट को फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Web Title: Mystery uncrewed Chinese spacecraft returns to Earth after 276 Days says reports

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे