लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के पूंजीपति ने सू ची को नगद भुगतान करने का दावा किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:50 IST

Open in App

मंडाले (म्यांमा), 18 मार्च (एपी) म्यांमा के सैन्य शासकों के साथ संपर्क रखने वाले, निर्माण क्षेत्र से जुड़े एक प्रभावशाली पूंजीपति व्यक्ति ने यह दावा किया है कि पदच्युत नेता आंग सान सू ची को उसने स्वयं पांच लाख डॉलर से अधिक नगद राशि दी थी। उसने सरकारी टेलीविजन पर यह दावा किया जिसका लक्ष्य अपदस्थ सरकार को बदनाम करना है।

माउंग वईक के इस वक्तव्य से सू ची के खिलाफ और गंभीर आरोपों का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। म्यांमा में एक फरवरी को तख्तापलट होने के बाद से सू ची हिरासत में है। दूसरी ओर, लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेताओं की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बल कथित बर्बरता कर रहे हैं।

सेना सू ची को भ्रष्टाचार में फंसाने का पहले ही प्रयास कर चुकी है। उसका आरोप है कि एक राजनीतिक सहयोगी ने उन्हें 6,00,000 डॉलर से अधिक की सोने की ईंटे दीं। सू ची तथा राष्ट्रपति विन मिंत पर अशांति फैलाने, वॉकी-टॉकी रखने तथा महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

सू ची पर अनेक आरोप लगाते हुए माउंग वईक ने सरकारी टीवी पर कहा कि अपने कारोबार में मदद करने के बदले उसने सरकार में मंत्रियों को धन दिया था। उसने कहा कि सू ची को 2018 में उनकी मां के नाम के परमार्थ फाउंडेशन को 1,00,000 डॉलर, 2019 में 1,50,000 डॉलर, पिछले वर्ष फरवरी में 50,000 डॉलर और अप्रैल में 250,000 डॉलर की राशि उसने दी। वैसे माउंग वईक मादक को पहले पदार्थों की तस्करी में दोषी ठहराया गया था।

सरकारी अखबार ग्लोब न्यू लाईट ने बृहस्पतिवार को खबर दी कि देश का भ्रष्टाचार निरोधक आयोग आरोपों की जांच कर रहा है और उसने भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत सू ची के खिलाफ कार्रवाई करने का निश्चय किया।

अखबार के अनुसार इस बीच, एक अदालत ने देश में संयुक्त राष्ट्र के दूत क्या मो टून के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उन्होंने 26 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपने बयान में तख्तापलट की निंदा की थी और अंतराष्ट्रीय समुदाय से देश में लोकतंत्र बहाल करने को लेकर कठोरतम कार्रवाई करने का आह्वान कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब