लाइव न्यूज़ :

माउंट एवरेस्ट: कम से कम 100 पर्वतारोही और सहायक कर्मी कोविड-19 संक्रमित: विशेषज्ञा पर्वतारोही गाइड

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:46 IST

Open in App

काठमांडू, 22 मई (एपी) माउंड एवरेस्ट के कम से कम 100 पर्वतारोही और सहायक कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। यह दावा एक विशेषज्ञ पर्वतारोही गाइड ने शनिवार को किया। हालांकि अभी तक नेपाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के पर्वतारोहियों में से किसी के कोविड-19 से संक्रमित होने से आधिकारिक रूप से इनकार करता रहा है।

ऑस्ट्रिया के लुकास फुरटेनबैक ने वायरस के भय के कारण पिछले सप्ताह अपना एवरेस्ट अभियान रोक दिया था। उन्होंने कहा कि उनका एक विदेशी गाइड और छह नेपाली शेरपा गाइड जांच में संक्रमित पाये गए हैं।

फुरटेनबैक ने काठमांडू में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सभी संक्रमित मामले जिनके बारे में हमें पता है- (बचाव) पायलट, बीमाकर्ताओं से, डॉक्टरों से, अभियान नेतृत्वकर्ताओं से पुष्टि हुई है- मेरे पास पॉजिटिव जांच रिपोर्ट है इसलिए हम उसे साबित कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बेस कैंप में कम से कम 100 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हैं और यह संख्या 150 या 200 जैसी कुछ हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि एवरेस्ट आधार शिविर में जाहिर तौर पर कई मामले थे क्योंकि वह देख सकते थे कि लोग बीमार थे और लोगों को अपने तंबू में खांसते हुए सुन सकते थे।

इस सीजन में एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए कुल 408 विदेशी पर्वतारोहियों को परमिट जारी किए गए थे, जिन्हें अप्रैल से बेस कैंप में तैनात कई सौ शेरपा गाइड और सहायक कर्मियों ने मदद की थी।

नेपाली पर्वतारोहण अधिकारियों ने देश के हिमालयी पहाड़ों के लिए सभी आधार शिविरों में पर्वतारोहियों और सहायक कर्मचारियों के बीच इस मौसम में संक्रमण का कोई मामला होने से इनकार किया है। पिछले साल महामारी के कारण पर्वतारोहण बंद कर दिया गया था।

नेपाली अधिकारियों से शनिवार को टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका। अन्य पर्वतारोही टीमों ने अपने सदस्यों या कर्मचारियों के बीच कोविड-19 का कोई मामला होने की घोषणा नहीं की है। एवरेस्ट आधार शिविर से नीचे लाए जाने के बाद कई पर्वतारोही संक्रमित पाये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'