लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और विभिन्न नस्लों के लोग

By भाषा | Updated: December 31, 2020 11:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 दिसंबर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और अलग-अलग नस्ल के लोग हैं। पूरी टीम में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि अलग नस्ल के 54 प्रतिशत लोग नामित हैं।

बाइडन की टीम ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को शामिल करेगा।

बाइडन और हैरिस ने बुधवार को अपने प्रशासन में 100 से अधिक सदस्यों को नामित करने का लक्ष्य रखा है।

ये कुशल लोग व्हाइट हाउस में अपना योगदान देंगे। व्हाइट हाउस प्रशासन अब वास्तविक अमेरिका जैसा दिखेगा और वह पहले दिन से अमेरिकी लोगों की बेहतरी के इरादे से काम करने के लिए तैयार होगा।

इसके अनुसार बाइडन-हैरिस प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को प्राथमिकता देगा।

टीम ने कहा, ‘‘सबसे पहले नामित 100 से अधिक लोगों में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, 54 प्रतिशत अलग-अलग नस्ल के हैं, एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के लोग 11 प्रतिशत हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘शुरुआत से नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस और मैंने ऐसे प्रशासन की कल्पना की थी जो अमेरिका की तरह दिखता हो। टीम में यह विविधता देश में आए आपात संकट से निपटने और इसके समाधान में प्रभावी होगी और इसके बेहतर नतीजे होंगे।’’

हैरिस ने कहा कि चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिकी लोगों की बेहतरी के लिए ऐसा प्रशासन होना चाहिए जिसमें देश की छवि नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'