टाइम पत्रिका की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में मोदी, ममता और आदर पूनावाला भी

By भाषा | Published: September 15, 2021 08:20 PM2021-09-15T20:20:49+5:302021-09-15T20:20:49+5:30

Modi, Mamta and Aadar Poonawalla also in Time magazine's list of 100 'Most Influential People' | टाइम पत्रिका की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में मोदी, ममता और आदर पूनावाला भी

टाइम पत्रिका की 100 ‘सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में मोदी, ममता और आदर पूनावाला भी

न्यूयॉर्क, 15 सितंबर टाइम पत्रिका द्वारा जारी 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदर पूनावाला शामिल हैं।

टाइम ने बुधवार को ‘2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं।

इस सूची में तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi, Mamta and Aadar Poonawalla also in Time magazine's list of 100 'Most Influential People'

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे