लाइव न्यूज़ :

मोदी ने गलती की, कश्मीर मुद्दे पर ‘अपना आखिरी कार्ड खेला’ है, जनता कभी इसे मंजूर नहीं करेगी: इमरान खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 19:30 IST

अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस मुद्दे की अनदेखी कर रहा है। इस्लामाबाद में कश्मीर की जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए बनाई गयी ‘मानव श्रृंखला’ में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया हांगकांग के प्रदर्शनों को पूरा कवरेज दे रहा है लेकिन कश्मीर मुद्दे की अनदेखी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी लोग जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले को कबूल नहीं करेंगे।कश्मीर के लोगों को कोई डर नहीं है क्योंकि सात दशक से वे जिन हालात में रहे हैं, उनका डर खत्म हो गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर ‘अपना आखिरी कार्ड खेला’ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस मुद्दे की अनदेखी कर रहा है। इस्लामाबाद में कश्मीर की जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए बनाई गयी ‘मानव श्रृंखला’ में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया हांगकांग के प्रदर्शनों को पूरा कवरेज दे रहा है लेकिन कश्मीर मुद्दे की अनदेखी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी लोग जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले को कबूल नहीं करेंगे और पाबंदियां हटने के बाद बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने गलती की है। उन्होंने अपना आखिरी कार्ड खेला है, लेकिन कश्मीर की जनता कभी इसे मंजूर नहीं करेगी।’’

खान ने कहा कि कश्मीर के लोगों को कोई डर नहीं है क्योंकि सात दशक से वे जिन हालात में रहे हैं, उनका डर खत्म हो गया है। इस्लामाबाद के बीचोंबीच डी-चौक पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक जमा हुए और मानव श्रृंखला बनाई। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदीधारा ३७०मोदी सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?