लाइव न्यूज़ :

माली में संयुक्त राष्ट्र शिविर पर आतंकवादी हमला, 10 शांतिरक्षकों की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2019 08:37 IST

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने किदल क्षेत्र के ऑगेलहॉक शिविर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाए जाने की अपील की।

Open in App

पूर्वी माली में संयुक्त राष्ट्र शिविर पर रविवार को बंदूकधारियों के एक हमले में चाड के 10 शांतिरक्षकों की मौत हो गई और कम से कम 25 अन्य घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने किदल क्षेत्र के ऑगेलहॉक शिविर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाए जाने की अपील की।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘चाड के 10 शांतिरक्षकों की मौत हो गई और कम से कम 25 अन्य घायल हो गए।’’

दुजारिक ने मृतक संख्या की सटीक जानकारी नहीं देते हुए कहा, ‘‘माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन (एमआईएनयूएसएमए) बलों ने करारा जवाब दिया और कई हमलावर मारे गए।’’

माली में संयुक्त राष्ट्र के दूत महमत सालेह अनादिफ ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘‘एमआईएनयूएसएमए बलों के शांतिरक्षकों ने कई सशस्त्र वाहनों से आए हमलावरों का बहादुरी से सामना किया।’’

उन्होंने कहा कि यह हमला आतंकवादियों की ‘‘अराजकता फैलाने की मंशा को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद को नष्ट करने के लिए सभी बलों को मिलकर तत्काल, ठोस कार्रवाई करनी होगी।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा