मैक्सिको में लड़के-लड़की के बीच ड्रेस कोड की बाध्यता खत्म, अब लड़के भी स्कर्ट पहनकर जा सकेंगे स्कूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2019 07:14 PM2019-06-05T19:14:16+5:302019-06-05T19:14:16+5:30

यह पहली बार नहीं है जब मैक्सिको सिटी ने ऐसा उदाहरण पेश किया। इससे पहले वह उदारता के कई मानक पेश कर चुका है। सेम सेक्स को पहली बार 2010 में मैक्सिको ने ही मान्यता दिया था।

Mexico city unveils gender neutral school uniforms policy | मैक्सिको में लड़के-लड़की के बीच ड्रेस कोड की बाध्यता खत्म, अब लड़के भी स्कर्ट पहनकर जा सकेंगे स्कूल

प्रतीकात्मक फोटो

सरकारी अधिकारियों ने कहा कि जो बच्चे मैक्सिको सिटी में राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ते हैं उनको अब लिंग विशेष के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करना पड़ेगा।

मैक्सिकन राजधानी के लेफ्ट विंग मोरेना पार्टी की मेयर क्लाउडिया शेनिबम ने एक स्कूल में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान जेंडर न्यूट्रल यूनीफॉर्म पॉलिसी की घोषणा किया।

उन्होंने कहा कि वह समय पीछे चला गया जब लड़की स्कर्ट पहनती थी और लड़के ट्राउजर का इस्तेमाल करते थे। अब लड़के स्कर्ट पहन सकते हैं और लड़कियां चाहें तो पैंट पहन सकती हैं।

बाद में मैक्सिन एजुकेशन मिनिस्ट्री ने एक ट्वीट में कहा कि ये नई पॉलिसी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उनके इस कदम का ट्रांसजेंडर के हक की लड़ाई लड़ने वालों ने स्वागत किया। 

यह पहली बार नहीं है जब मैक्सिको सिटी ने ऐसा उदाहरण पेश किया। इससे पहले वह उदारता के कई मानक पेश कर चुका है। 

2010 में मैक्सिको पहला ऐसा क्षेत्र बन गया था जिसने सेम-सेक्स कपल को शादी का लाइसेंस दिया था। इसके बाद से दर्जनों अन्य राज्यों ने इसे मान्यता दिया।

महिला एक्टिविस्टों द्वारा अधिक समानता के लिए भरपूर प्रयास के बावजूद मेक्सिको में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और हिंसा एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

Web Title: Mexico city unveils gender neutral school uniforms policy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे