दादी बनने की उम्र में 70 साल की महिला हुई प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

By पल्लवी कुमारी | Published: May 23, 2018 04:46 PM2018-05-23T16:46:51+5:302018-05-23T16:46:51+5:30

डॉक्टर्स ने भी इस बात को मान लिया है कि बुजुर्ग महिला प्रग्नेंट हैं लेकिन वह 70 साल की महिला का प्रग्नेंट होना उनको किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा है।

Mexico 70 year Woman pregnant sonography test report confirm | दादी बनने की उम्र में 70 साल की महिला हुई प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

दादी बनने की उम्र में 70 साल की महिला हुई प्रेग्नेंट, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

मैक्सिको, 23 मई:  70 साल में लोग आराम करते हैं, अपने बच्चों के बेटे-बेटियों के साथ खेला करते हैं, ऐसे में एक 70 वर्षीय महिला ने दावा किया है कि वह गर्भवती है। महिला का दावा है कि वह छह महीने की प्रग्नेंट है। महिला मैक्सिको के सिनालोआ की रहने वाली है। महिला का नाम मारिया डी लालूस है। 

मारिया डी लालूस ने यह दावे बस ऐसे ही नहीं कर दिए। बल्कि इसके लिए उन्होंने सही तरीके से जांच के साथ सोनोग्राफी भी करवाई है। जांच में रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मारिया डी लालूस गर्भवती हैं।  मारिया डी लालूस ने सोशल मीडिया पर अपनी रिपोर्ट शेयर कर ये बता बताई है।  मारिया डी लालूस के सात बच्चे हैं। 

डेलीमेल के मुताबिक मारिया ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से पैरों में दर्द और बार-बार उल्टियों होने से काफी परेशान हो गईं थी। उन्‍हें लगा की ये तो प्रग्नेंट होने के ही लक्षण हैं। जिसके बाद मारिया ने जांच करवाई और एक बार नहीं बल्कि कंफर्म होने के लिए कई बार करवाए। उनके अनुसार वे अब तक 10 बार अलग-अलग जगह सोनोग्राफी करावा चुकी हैं और आखिरकार ये मान चुकी हैं कि वह सच में प्रग्नेंट हैं। 

ट्विटरबाजों की फिरकी- 'बहुत हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार, अबकी बार मोदी सरकार'

वहीं डॉक्टर्स ने भी इस बात को मान लिया है कि मारिया प्रग्नेंट हैं लेकिन वह 70 साल की महिला का प्रग्नेंट होना उनको किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि 40 और 50 के बीच महिलाओं का मासिक धर्म खत्म हो जाता है। ऐसे में 70 साल की मारिया का प्रग्नेंट होना बेहद रेयर केस है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें
 

Web Title: Mexico 70 year Woman pregnant sonography test report confirm

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे