लाइव न्यूज़ :

समर्थन के लिए अपील नाकाम होने के बाद मलेशियाई नेता इस्तीफा देंगे

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:25 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 15 अगस्त (एपी) मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन का बहुमत के लिए समर्थन जुटा पाने में नाकाम रहने के बाद इस्तीफा देना लगभग तय है। समर्थन की उनकी अपील को विपक्ष द्वारा ठुकराने के कारण सरकार बचाने का उनका आखिरी प्रयास भी विफल रहा।

प्रधानमंत्री के विभाग में मंत्री मोहम्मद रदजुआन मोहम्मद यूसुफ ने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल मलेशियाकिनी को बताया कि मुहीद्दीन सोमवार को शाह को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। पोर्टल ने रदजुआन के हवाले से कहा, ‘‘कल कैबिनेट की विशेष बैठक होगी। इसके बाद वह शाही महल जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार को हुई बैठक में अपनी बरसातु पार्टी के सदस्यों को सूचित किया कि वह शासन बनाए रखने के सभी प्रयासों में नाकाम रहे हैं और अब पद से इस्तीफा देना ही आखिरी विकल्प है। रदजुआन ने हालांकि तत्काल इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की, वहीं मुहीद्दीन के कार्यालय ने भी चुप्पी साध रखी है।

सत्तारूढ़ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) से कई सांसदों के समर्थन वापस लेने और यूएमएनओ के दो मंत्रियों के इस्तीफा देने के कारण सरकार गिर गई।

मलेशिया के संविधान के अनुसार अगर प्रधानमंत्री बहुमत खो देते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से इस्तीफा देना होता है और शाह उन्हें नया नेता नियुक्त करते हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वह संसद में विश्वास मत हासिल कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'