लाइव न्यूज़ :

लंदन ब्रिज चाकूबाजी हमला: आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में सजा काट चुका था हमलावर

By भाषा | Updated: November 30, 2019 08:31 IST

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के तौर पर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में किसी और के शामिल होने की फिलहाल कोई आशंका नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग मारे गए थे।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच जारी है।

ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी में शामिल संदिग्ध 2012 में भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था। गौरतलब है कि ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग मारे गए थे। वहीं स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि की थी।

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान 28 वर्षीय उस्मान खान के तौर पर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में किसी और के शामिल होने की फिलहाल कोई आशंका नहीं है। स्कॉटलैंड यार्ड के ‘हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग’ के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि उसकी पहचान हो गई है। 2012 में उसे आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था और दिसम्बर 2018 में ही उसे जेल से रिहा किया गया।

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच जारी है। पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है।’’ ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की जान गई थी।

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा