लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में लोगों को निकाला गया: बोरिस जॉनसन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:54 IST

Open in App

(अदिति खन्ना) लंदन, 26 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि काबुल हवाई अड्डे से निकासी की पात्रता रखने वाले बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान से रवाना हो चुके हैं। इससे पहले, ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि इस्लामिक स्टेट (आईएस या आईएसआईएस) के आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे पर जमा लोगों को निशाना बनाकर ‘आसन्न’ हमला किए जाने की ‘बहुत विश्वसनीय’ खुफिया रिपोर्ट है। इसकी पृष्ठभूमि में जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन की सरकार अफगानिस्तान से बचे हुए लोगों को निकालने के लिए ‘‘हर संभव प्रयास’’ करेगी। उत्तर लंदन में ब्रिटिश सेना के स्थायी संयुक्त मुख्यालय के अपने दौरे में संवाददाताओं से बातचीत में जॉनसन ने यह कहा। यहां उन्होंने अफगानिस्तान में बचाव अभियानों में शामिल सैनिकों से मुलाकात की और कहा, ‘‘ब्रिटेन के सैनिक करीब 15,000 लोगों को वहां से निकाल चुके हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऐसे ज्यादातर लोगों को अफगानिस्तान से निकाल लिया है जिनके हम अहसानमंद हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने बहुत कम समय में लोगों को वहां से निकाला है और मैं मानता हूं कि इसकी सभी सराहना कर रहे होंगे। हम अन्य लोगों को निकालने के लिए भी हर संभव प्रयास करेंगे।’’अमेरिकी बलों के काबुल हवाईअड्डा छोड़ने की समयसीमा 31 अगस्त है और राष्ट्रपति जो बाइडन ने जॉनसन समेत अन्य सहयोगियों के समयसीमा बढ़ाने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। जॉनसन ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी समयसीमा के खत्म होने का मतलब ब्रिटेन के प्रयासों का समापन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हवाई मार्ग से लोगों को निकालने का तो यह ‘‘पहला चरण’’ है। तालिबान द्वारा नागरिकों के लिए निकास मार्गों को अवरूद्ध करने के खतरे के बीच जॉनसन ने समूह को चेतावनी दी कि बाकी की दुनिया के साथ जुड़े रहने के लाभों को उठाने के लिए उन्हें लोगों को अफगानिस्तान से निकलने की अनुमति देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल