सबसे कम उम्र में अमीर बनी ये अमेरीकी लड़की, दो भारतीय मूल की महिलाओं का भी नाम शामिल  

By भाषा | Published: July 12, 2018 04:45 PM2018-07-12T16:45:49+5:302018-07-12T16:45:49+5:30

काइली जेनर वह पहली बार फोर्ब्स की सूची में शामिल हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर की संख्या 11 करोड़ है। तीन साल में ही 'कास्मेटिक' क्षेत्र में उन्होंने काफी नाम कमाया।

Kylie Jenner to be youngest self made US billionaire | सबसे कम उम्र में अमीर बनी ये अमेरीकी लड़की, दो भारतीय मूल की महिलाओं का भी नाम शामिल  

सबसे कम उम्र में अमीर बनी ये अमेरीकी लड़की, दो भारतीय मूल की महिलाओं का भी नाम शामिल  

न्यूयार्क, 12 जुलाई: अमेरिका की 60 धनाढ्य महिलाओं की सूची में सबसे कम उम्र (21) में टीवी कलाकार काइली जेनर, किम कारदाशियां वेस्ट की सौतेली बहन ने जगह बनाई है, जबकि भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी कार्यकारी जयश्री उल्लाल और नीरजा सेठी   भी ताकतवार महिलाओं की सूची में शामिल हैं। 

काइली जेनर वह पहली बार फोर्ब्स की सूची में शामिल हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर की संख्या 11 करोड़ है। तीन साल में ही 'कास्मेटिक' क्षेत्र में उन्होंने काफी नाम कमाया और नेटवर्थ 90 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। सूची में पहले स्थान पर डायने हेंडरिक्स हैं। विस्कोंसीन की रहने वाली इन अरबपति की कंपनी एबीसी सप्लाई हैं जो अमेरिका में छत (रूफिंग), साइडिंग (दीवार) और खिड़की की थोक आपूर्तिकर्ता हैं।

वहीं, अपने बलबूते पर पहचान बनाने वाली 60 महिलाओं की सूची में जयश्री 1.3 अरब डॉलर के साथ 18 वें स्थान पर, जबकि नीरजा एक अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21 वें पायदान पर रहीं। 

इस दौरान फोर्ब्स ने कहा कि अमेरिका की शीर्ष महिला उद्यमियों ने बंधन तोड़कर एक नया मुकाम बनाया। उन्होंने कंपनियां बनाईं और आनुवांशिक परीक्षण से लेकर एयरोस्पेस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया। इन महिलाओं ने सोशल मीडिया का उपयोग कर अपने ब्रांड को मजबूत किया है। इससे उनकी गिनती देश की सर्वाधिक सफल महिलाओं में होने लगी है। 

लंदन में जन्मीं और भारत में पली-बढ़ी 57 साल की जयश्री कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी एरिस्ता नेटवर्क की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनी। इस कंपनी की आय 2017 में 1.6 अरब डॉलर रही। फोर्ब्स के अनुसार, वहीं 63 साल की नीरजा आईटी परामर्श और अउटसोर्सिंग कंपनी सिनटेल की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने यह कंपनी अपने पति भारत देसाई के साथ मिलकर 1980 में बनाई। 

केवल 2,000 डॉलर से शुरूआत की गई इस कंपनी की आय 2017 में 92.4 करोड़ डॉलर रही। फिलहाल कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 23,000 है और इसमें से 80 प्रतिशत भारतीय है। सूची में शामिल 60 महिलाओं का नेटवर्थ शुद्ध रूप से 71 अरब डॉलर रहा। इन महिलाओं में 24 अरबपति हैं। 

Web Title: Kylie Jenner to be youngest self made US billionaire

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे