लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 :चीन में सख्त पाबंदियां, शीतकालीन ओलंपिक पर असंमजस की स्थिति

By भाषा | Updated: September 22, 2021 10:23 IST

Open in App

बीजिंग, 22 सितंबर (एपी) विदेशी एथलीटों को बीजिंग और नजदीकी शहर झांगजियाकोउ में चार फरवरी से शुरू हो रहे शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेना है लेकिन सरकार ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ज्यादातर विदेशियों को चीन आने से रोकने वाली पाबंदियों में छूट दी जाएगी या नहीं।

चीन के ज्यादातर हिस्से संक्रमण मुक्त हैं लेकिन महामारी से निपटने के लिए लगायी पाबंदियों से पर्यटक उन स्थानों पर जाने को लेकर चिंतित हैं जहां उन्हें रोका जा सकता है।

चीन की प्रत्येक मामले को अलग करने और संक्रमण रोकने की ‘‘जीरो टोलरेंस’’ रणनीति से देश को संक्रमण मुक्त रखने में मदद मिली। लेकिन जनता और उद्योग इसकी कीमत चुका रहे हैं।

पूर्वी तियानजिन शहर में बीझोंग इंटरनेशनल ट्रैवल एजेंसी के पास जुलाई में कोरोना वायरस फिर से फैलने के बाद से महज एक ग्राहक आया है। एजेंसी के प्रबंधक वांग हुई ने कहा, ‘‘दो साल पहले यह हमारा सबसे व्यस्त समय रहता था। अब ग्राहक महामारी फैलने के कारण यात्रा की अपनी योजनाएं टाल रहे हैं।’’

चीन ज्यादातर विदेशी पर्यटकों के लिए बंद है और उसने अपने नागरिकों को भी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

सरकार ने शीतकालीन खेलों के लिए कोरोना वायरस रोधी कदमों पर अभी तक अंतिम जानकारियां नहीं दी हैं। इसमें करीब 2,900 एथलीटों को भाग लेना है और साथ ही चार से 13 मार्च तक पैरा ओलम्पिक शीतकालीन खेलों में 800 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।

जुलाई के बाद से ही यात्रियों को अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप देश में लाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस स्वरूप के मामले शंघाई के पश्चिमी शहर नानजिंग, पुतियान और शियामेन में सामने आए। हालांकि संक्रमण के मामलों की संख्या ज्यादा नहीं रही।

अर्थशास्त्री लैरी हू और शिन्यु जी ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘कोविड-19 को नियंत्रण में करने के लिए जीरो टोलरेंस की नीति अत्यधिक प्रभावी रही है लेकिन कम अवधि में इसकी अत्यधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।’’

इस बीच, चीन के उत्तरपूर्वी हार्बिन शहर में अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए शहर में राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजा है। 95 लाख की आबादी वाले इस शहर में बुधवार को संक्रमण के तीन मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले सामुदायिक संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

प्राधिकारियों ने व्यापक पैमाने पर जांच शुरू कर दी है और स्कूलों को बंद कर दिया है। शहर में पार्लर, सिनेमाघरों और जिम जैसे कारोबारों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। शहर के प्राधिकारियों ने कहा कि निवासियों को केवल आवश्यक काम के लिए बाहर निकलने के वास्ते कोरोना वायरस से संक्रमित न पाए जाने की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!