कोविड-19: भारत से ऑक्सीजन लाने के वास्ते श्रीलंका ने नौसैनिक जहाज तैनात किया

By भाषा | Published: August 17, 2021 09:51 PM2021-08-17T21:51:22+5:302021-08-17T21:51:22+5:30

Kovid-19: Sri Lanka deploys naval ship to bring oxygen from India | कोविड-19: भारत से ऑक्सीजन लाने के वास्ते श्रीलंका ने नौसैनिक जहाज तैनात किया

कोविड-19: भारत से ऑक्सीजन लाने के वास्ते श्रीलंका ने नौसैनिक जहाज तैनात किया

श्रीलंका ने कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बाद अस्पतालों के वास्ते भारत से तत्काल ऑक्सीजन लाने में देरी से बचने के लिए मंगलवार को एक नौसैनिक जहाज तैनात किया। श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के 3.58 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 6,263 हो गई है। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना का जहाज (एसएलएनएस) शक्ति सुबह त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह से रवाना हुआ और भारत के चेन्नई बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। नौसेना ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने नौसेना को बिना किसी देरी के भारत से ऑक्सीजन लाने का आदेश दिया है। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वन्नियाराची ने पिछले सप्ताह संवाददाताओं से कहा था कि सरकार कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के साथ मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत से चिकित्सा ऑक्सीजन का आयात करेगी। उन्होंने कहा था कि शुरू में भारत से 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आयात किया जाएगा। देश के नए स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुक्वेला ने कहा कि कोविड के मामलों में मौजूदा वृद्धि को रोकने के लिए मध्य रात्रि 12 बजे से तड़के चार बजे तक रात्रि कर्फ्यू पर्याप्त होगा। कर्फ्यू मंगलवार आधी रात से लागू हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Sri Lanka deploys naval ship to bring oxygen from India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे