श्रीलंका में कोविड-19 लॉकडाउन छह सितंबर तक बढ़ाया गया

By भाषा | Published: August 27, 2021 04:50 PM2021-08-27T16:50:08+5:302021-08-27T16:50:08+5:30

Kovid-19 lockdown in Sri Lanka extended till 6 September | श्रीलंका में कोविड-19 लॉकडाउन छह सितंबर तक बढ़ाया गया

श्रीलंका में कोविड-19 लॉकडाउन छह सितंबर तक बढ़ाया गया

श्रीलंका में कोविड-19 से मौत के मामलों में वृद्धि और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को छह सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने शुक्रवार को शीर्ष स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 20 अगस्त को 10 दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया था।स्वास्थ्य मंत्री के रामबुकवेला ने संवाददाताओं को बताया, ''कर्फ्यू सोमवार छह सितंबर को तड़के चार बजे तक जारी रहेगा।'' श्रीलंका में बुधवार को संक्रमण से रिकॉर्ड 209 लोगों की मौत हुई। महामारी फैलने के बाद से एक दिन में हुई मौतों की यह सबसे बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण से 8,157 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की कुल संख्या 4,12,370 है। मौजूदा लहर के दौरान 15 अप्रैल से अब तक 7,500 रोगियों की मौत हो चुकी है। 21 अगस्त से लेकर बृहस्पतिवार तक 1,172 रोगियों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 lockdown in Sri Lanka extended till 6 September

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Ministry of Health