कोविड-19 : यूरोपीय संघ ने सुरक्षित यात्रा सूची से अमेरिका को बाहर किया, यात्रा पर पाबंदी

By भाषा | Published: August 30, 2021 09:59 PM2021-08-30T21:59:05+5:302021-08-30T21:59:05+5:30

Kovid-19: EU excludes America from safe travel list, travel banned | कोविड-19 : यूरोपीय संघ ने सुरक्षित यात्रा सूची से अमेरिका को बाहर किया, यात्रा पर पाबंदी

कोविड-19 : यूरोपीय संघ ने सुरक्षित यात्रा सूची से अमेरिका को बाहर किया, यात्रा पर पाबंदी

ब्रसेल्स, 30 अगस्त (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण अमेरिका के यात्रियों के आगमन पर समूह के 27 देशों में पाबंदी लगाने की सोमवार को सिफारिश की। यूरोपीय संघ ने जून में अमेरिकी यात्रियों पर लगायी गयी पाबंदी खत्म कर दी थी किंतु अब गैर जरूरी यात्रा के लिए सुरक्षित देशों की सूची से अमेरिका को हटा दिया गया है। यह फैसला गैर बाध्यकारी होगा। यूरोपीय संघ के देशों में कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा को लेकर कोई एकीकृत नीति नहीं है और संबंधित देश की सरकार को यह फैसला लेना होता है कि अमेरिकी यात्रियों के लिए सीमा खोली जाए या नहीं। यूरोपीय संघ ने इजराइल, कोसोवो, लेबनान, मोंटेनेग्रो और नार्थ मकदूनिया को भी यात्रा के लिए सुरक्षित सूची से बाहर कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: EU excludes America from safe travel list, travel banned

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :BRUSSELS