लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अमेरिका की 40 कंपनियों ने भारत की मदद के लिए वैश्विक कार्यबल बनाया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 12:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 27 अप्रैल अमेरिका की शीर्ष 40 कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करने के लिए वैश्विक कार्यबल के गठन को लेकर एकजुट हुए हैं।

डेलॉइट के सीईओ पुनीत रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स की यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल और यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम एंड बिजनेस राउंडटेबल की सामूहिक पहल से बने इस कार्य बल ने सोमवार को यहां एक बैठक में अगले कुछ हफ्तों में भारत में 20,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजने की प्रतिबद्धता जताई।

महामारी पर यह वैश्विक कार्यबल भारत को अहम चिकित्सा सामान, टीके, ऑक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक सहायता मुहैया कराएगा। इस पहल को ‘ग्लोबल टास्क फोर्स ऑन पैनडेमिक रिसपॉन्स : मोबिलाइजिंग ऑर इंडिया’ नाम दिया गया है।

किसी अन्य देश में जन स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए बने अपनी तरह के पहले वैश्विक कार्य बल को अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने संबोधित किया।

ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि यह बातचीत दिखाती है कि कैसे भारत के कोविड-19 संकट के समाधान के लिए अमेरिका और भारत अमेरिकी निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता और क्षमताओं का लाभ उठा सकते हैं।

रंजन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सप्ताहांत में अमेरिका की कई कंपनियां एक साथ आईं। हम हरसंभव मदद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहली लहर से सफलतापूर्वक निपटने के बाद हम बहुत आश्वस्त हैं, हमारा मनोबल ऊंचा है लेकिन इस लहर ने देश को हिला दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी किसी भी तरीके से इससे निपटने की है।’’

उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी ऑक्सीजन और उसके कंसन्ट्रेटर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे अगले कुछ हफ्तों में भारत में 20,000 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स भेजेंगे।

रंजन ने कहा कि पहली 1,000 मशीनें इस हफ्ते तक पहुंच जाएंगी और पांच मई तक अन्य 11,000 मशीनों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसी 25 हजार या उससे ज्याया मशीनें वहां उपलब्ध कराने का है।

उन्होंने कहा कि दूसरा मुद्दा 10 लीटर और 45 लीटर की क्षमता से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजने का है।

डेलॉइट के सीईओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बातचीत और भारत को तत्काल चिकित्सा आपूर्ति करने के अमेरिका के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं।

उन्होंने बताया कि डेलॉइट के भारत में करीब 2,000 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

कार्यबल में खुदरा क्षेत्र, ई-कॉमर्स, औषधि, प्रौद्योगिकी उद्योग और बड़ी निर्माण इकाइयों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

यूएस चैम्बर ऑफ कॉमर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष ने सुजैन क्लार्क ने कहा, ‘‘ वैश्विक संकट के लिए वैश्विक स्तर पर सहयोग की जरूरत है और अमेरिकी कारोबारी समुदाय मदद करने में पीछे नहीं रहेगा।

ये कंपनियां अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ समन्वय कर रही है। रंजन ने कहा, ‘‘इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने (संधू) हमें जरूरी सामानों की एक सूची प्रदान की थी।’’

हरियाणा के रोहतक से अमेरिका आए रंजन के परिवार के कई लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। एक सवाल पर रंजन ने भरोसा जताया कि भारत इस महामारी से उबरने में कामयाब रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला