लाइव न्यूज़ :

किम जोंग-उन पर अफवाह सच या झूठ! खुफिया एजेंसियों के लिए जानकारी जुटा पाना हो रहा मुश्किल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2020 03:04 IST

सियोल और वाशिंगटन सहित दुनिया भर में इस बात की चिंता है कि अगर किम को वास्तव में कुछ हो गया तो उत्तर कोरिया और उसके परमाणु कार्यक्रम का क्या होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर कोरियाई संस्थापक और अपने दादा किम इल सुंग की 108वीं जयंती पर 15 अप्रैल को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे। त्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम के स्वास्थ्य या उनकी सार्वजनिक गतिविधियों का कोई उल्लेख नहीं किया है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की सेहत को लेकर कई अफवाहें फैली हुई है। जिनका जवाब मीडिया और खुफिया एजेंसियों के लिए काफी भारी पड़ रहा है। मीडिया में जोंग-उन की खराब सेहत और मौत की अफवाहें शुरू हो चुकी है।  दरअसल, सियोल और वाशिंगटन सहित दुनिया भर में इस बात की चिंता है कि अगर किम को वास्तव में कुछ हो गया तो उत्तर कोरिया और उसके परमाणु कार्यक्रम का क्या होगा। ऐसी स्थिति में दक्षिण कोरिया और अमेरिका को विशेष दिक्कत होगी क्योंकि दोनों देश पिछले दो साल से किम के संपर्क में रहे हैं। 

हालांकि हाल के महीनों में बातचीत ठहर गयी है। दक्षिण कोरिया के एक मंत्री किम येओन-चुल ने रविवार को सियोल में एक बैठक में कहा कि दक्षिण कोरिया के पास "पर्याप्त खुफिया जानकारी है जिनके आधार पर यह कहा जा सकता है कि प्रतिद्वंद्वी उत्तर कोरिया में कोई ‘असामान्य घटनाक्रम’ नहीं हुआ है जिससे किम जोंग उन के स्वास्थ्य के बारे में चल रही अटकलों का समर्थन मिलता हो।’’

एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया की सेना या सुरक्षाकर्मियों के पास भी किम के स्वास्थ्य की जानकारी नहीं है क्योंकि यह सिर्फ उनकी ताकतवर बहन किम यो-जोंग सहित कुछ शीर्ष लोगों के साथ शेयर की जाती है।

बताते चलें कि किम उत्तर कोरियाई संस्थापक और अपने दादा किम इल सुंग की 108वीं जयंती पर 15 अप्रैल को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे। उसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगने लगीं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने किम के स्वास्थ्य या उनकी सार्वजनिक गतिविधियों का कोई उल्लेख नहीं किया है। हालांकि उसने यह कहा कि उन्हें विदेशों से कुछ बधाई संदेश मिले हैं। 

उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल ने सोमवार को कहा कि किम ने पूर्वी तट पर एक पर्यटक रिसॉर्ट निर्माण स्थल पर श्रमिकों और अधिकारियों को धन्यवाद भेजा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने सोमवार को कुछ अंतर-कोरियाई सहयोग परियोजनाओं को लेकर अपना प्रस्ताव दोहराया। इनमें कोरोना वायरस के मद्देनजर पृथक-वास अभियान शामिल है। मून ने यह भी कहा कि वह परस्पर समृद्धि के लिए प्रयास करेंगे जो दोनों देशों के नेताओं के बीच विश्वास पर आधारित हो। सोमवार को, किम के साथ मून की पहली शिखर बैठक के दो साल पूरे हो गए।  

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

विश्वViral Video: यूट्यूबर ने उत्तर कोरिया की यात्रा का ‘अविश्वनीय’ अनुभव साझा किया, उम्मीद से बिल्कुल | WATCH

विश्वउत्तर कोरिया से भागे व्यक्ति ने बताया नर्क से कम नहीं वहां जिंदगी, टीवी खरीदने पर मिलती है ऐसी सज़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा