किंग जोंग उन ने निभाया दक्षिण कोरिया से किया वादा, मई में बदल देगा परमाणु परीक्षण स्थल

By स्वाति सिंह | Published: April 29, 2018 10:10 AM2018-04-29T10:10:42+5:302018-04-29T10:17:02+5:30

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने कहा कि वह अगले महीने देश के परमाणु परीक्षण स्थल को बंद कर देंगे।

Kim Jong un announced to change his nuclear test site, Moon JAE-in informed | किंग जोंग उन ने निभाया दक्षिण कोरिया से किया वादा, मई में बदल देगा परमाणु परीक्षण स्थल

किंग जोंग उन ने निभाया दक्षिण कोरिया से किया वादा, मई में बदल देगा परमाणु परीक्षण स्थल

सियोल, 29 अप्रैल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई से समिट में परमाणु परीक्षण के स्थान को लेकर बातचीत की। किम ने कहा कि वह अगले महीने देश के परमाणु परीक्षण स्थल को बंद कर देंगे। इस बात की जानकरी मून ने खुद आज दी है। 

बता दें कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने करीब आठ घण्टे की कई दौर की ऐतिहासिक बातचीत के बाद परमाणु हथियारों को खत्म करने पर सहमत हो गए । शुक्रवार (27 अप्रैल) को उत्तर कोरिया के सुप्रीम कमांडर किम जोंग-उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन  ने प्रेस वार्ता करके ये जानकारी दी थी। 1953 में कोरियाई महाद्वीप उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में बंट गया था। किम जोंग-उन पिछले 65 साल में दक्षिण कोरिया की यात्रा करने वाले उत्तर कोरिया के पहले राष्ट्र प्रमुख हैं। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया युद्ध विराम संधि पर भी समझौता कर सकते हैं। दोनों देशों ने एक दूसरे के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया भी खत्म करने के प्रति प्रतिबद्धता जतायी है। 

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की सीमा पर हरदम तनाव की स्थिति रही है। दोनों देशों की सीमा दुनिया की सर्वाधिक संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में मानी जाती रही है।  उत्तरी कोरिया में कम्युनिस्ट तानाशाही रही है और दक्षिण कोरिया में लोकतांत्रिक पूँजीवादी शासन रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले छह दशकों में तीखा वैमनस्य रहा है। दोनों देशों के बीच किसी तरह का कूटनीतिक सम्वाद भी नहीं था।

अमेरिका और जापान समेत तमाम यूरोपीय देश दक्षिण कोरिया के समर्थक रहे हैं। वहीं उत्तर कोरिया को चीन, रूस और ईरान जैसे देशों का समर्थन मिलता रहा है। 

Web Title: Kim Jong un announced to change his nuclear test site, Moon JAE-in informed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे