लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट पर ताजी हार के बाद जॉनसन ने ब्रिटिश संसद को किया निलंबित

By भाषा | Updated: September 11, 2019 02:48 IST

सरकार के अनुरोध पर इसके बाद संसद को निलंबित- या सत्रावसान- 14 अक्टूबर तक के लिये निलंबित कर दिया गया। इस कदम से जॉनसन को थोड़ी राहत मिलेगी और बागी सांसदों के खिलाफ अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिये उन्हें वक्त मिल जाएगा।

Open in App

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ब्रिटेन की ‘बागी’ संसद को पांच हफ्तों के लिये निलंबित कराने की अपनी योजना में सफल हो गए हैं लेकिन बिना समझौते के ब्रेक्जिट को रोकने के लिये दृढ़ सांसदों से अपने पहले लंबे टकराव के दौरान उन्हें ज्यादा सफलता मिलती नजर नहीं आई।

ब्रेक्जिट को लेकर जॉनसन और संसद के बीच चल रही तनातनी के बीच सांसदों ने यूरोपीय संघ छोड़ने की सरकार की योजना को तीन बार विफल कर दिया। इसके बाद संसद को पांच हफ्ते के लिये निलंबित कर दिया गया। आधीरात के बाद तक चले सत्र में संसद ने सरकार को आदेश दिया कि वह अपनी ब्रेक्जिट योजना के बारे में निजी संवाद जारी करे और राजनीतिक गतिरोध तोड़ने के लिये मध्यावधि चुनावों की जॉनसन की मांग को खारिज कर दिया।

सरकार के अनुरोध पर इसके बाद संसद को निलंबित- या सत्रावसान- 14 अक्टूबर तक के लिये निलंबित कर दिया गया। इस कदम से जॉनसन को थोड़ी राहत मिलेगी और बागी सांसदों के खिलाफ अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिये उन्हें वक्त मिल जाएगा।

विपक्ष ने हालांकि उन पर लोकतांत्रिक जांच से बचने का प्रयास करने का आरोप लगाया। आमतौर पर यह सामान्य सत्रावसान होता लेकिन विरोधी सांसदों द्वारा हाउस ऑफ कामंस चैंबर में ‘शर्म करो’ के नारे लगाने और “निरुत्तर” लिखी तख्तियां दिखाए जाने के बाद वहां हंगामेदार स्थिति बन गई।

हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष जॉन बरको ने संसद के निलंबन पर अपनी अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा, “यह मानक या सामान्य सत्रावसान नहीं है।” उन्होंने कहा, “यह दशकों में सबसे लंबा है और यह शासकीय आदेश के कृत्य को दर्शाता है।” संसद के तीन सितंबर को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुरू हुए सत्र के दौरान पूरा हफ्ता ही प्रधानमंत्री के लिये परेशानियां खड़ी करने वाला रहा। 

टॅग्स :ब्रेक्जिटब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा