जापान के प्रधानमंत्री ने संसद का निचला सदन भंग किया, अक्टूबर अंत में होंगे चुनाव

By भाषा | Published: October 14, 2021 10:10 AM2021-10-14T10:10:51+5:302021-10-14T10:10:51+5:30

Japan's Prime Minister dissolves lower house of parliament, elections to be held in October end | जापान के प्रधानमंत्री ने संसद का निचला सदन भंग किया, अक्टूबर अंत में होंगे चुनाव

जापान के प्रधानमंत्री ने संसद का निचला सदन भंग किया, अक्टूबर अंत में होंगे चुनाव

तोक्यो, 14 अक्टूबर (एपी) जापान के नये प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने संसद के निचले सदन को बृहस्पतिवार को भंग कर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय चुनावों के आयोजन का रास्ता साफ कर दिया।

किशिदा ने कहा कि वह अपनी नीतियों के लिए जनादेश चाहते हैं। संसद ने महज 10 दिन पहले ही उन्हें योशिहिदे सुगा के स्थान पर प्रधानमंत्री निर्वाचित किया था।

सदन के अध्यक्ष, टाडामोरी ओशिमा ने एक पूर्ण सत्र में दो संसदीय सदनों में से अधिक शक्तिशाली निचले सदन को भंग करने की घोषणा की।

निचले सदन के लिए पिछला चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के शासन काल में 2017 में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Japan's Prime Minister dissolves lower house of parliament, elections to be held in October end

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे