लाइव न्यूज़ :

जापान पुलिस ने ओसाका में इमारत में आग लगने के मामले में संदिग्ध के घर की तलाशी ली

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:33 IST

Open in App

ओसाका, 18 दिसंबर (एपी) जापान की पुलिस ने ओसाका शहर में आठ मंजिला इमारत का एक फ्लोर पूरी तरह से जल कर खाक हो जाने के मामले में एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली।

आग लगने से इमारत में स्थित एक क्लिनिक पूरी तरह से तबाह हो गया और तलाशी यहीं के एक मरीजे के घर की ली जा रही है।

ओसाका पुलिस के एक जांचकर्ता ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इस व्यक्ति पर संदेह है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के घर में इमारत में आगजनी के आधा घंटे पहले आग लगी ,जहां से एक मरीज का पंजीकरण कार्ड मिला।

माना जा रहा है कि घटना में बचे तीन लोगों में से एक व्यक्ति वह भी है। तीनों की हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

जापानी मीडिया को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति क्लिनिक पहुंचा,उसके हाथ में कागज का थैला था,उसने थैला जमीन पर एक हीटर के निकट रखा और उसमें लात मार दी। इससे एक द्रव फैल गया,उसने आग पकड़ की और पूरे फ्लोर में आग लग गई और धुआं फैल गया।

गौरतलब है कि जापान के ओसाका में आठ मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक मानसिक क्लिनिक से शुक्रवार को फैली आग में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक