राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने ली शिंजो आबे को बचाने में नाकामी की जिम्मेदारी, हत्या को लेकर इस्तीफा देंगे जापान के पुलिस प्रमुख

By मनाली रस्तोगी | Published: August 25, 2022 12:22 PM2022-08-25T12:22:42+5:302022-08-25T12:23:31+5:30

जापान के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पिछले महीने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देंगे। राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने आबे की जिंदगी बचाने में नाकामी पर एक रिपोर्ट जारी की है।

Japan police chief to resign over Abe shooting death | राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने ली शिंजो आबे को बचाने में नाकामी की जिम्मेदारी, हत्या को लेकर इस्तीफा देंगे जापान के पुलिस प्रमुख

राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने ली शिंजो आबे को बचाने में नाकामी की जिम्मेदारी, हत्या को लेकर इस्तीफा देंगे जापान के पुलिस प्रमुख

Highlightsराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख इतारू नकामुरा ने इस्तीफे की घोषणा की है।आठ जुलाई को पश्चिमी जापान के नारा में आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस की रिपोर्ट में आबे की पुलिस सुरक्षा में खामियां पाई गई हैं जिस वजह से कथित हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।

टोक्यो: जापान के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देंगे। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख इतारू नकामुरा की घोषणा तब सामने आई जब एजेंसी ने एक रिपोर्ट जारी की कि कैसे वह 8 जुलाई को आबे की जान बचाने में विफल रही। 

नाकामुरा ने यह नहीं बताया कि उनका इस्तीफा कब आधिकारिक होगा। बता दें कि संदिग्ध तेत्सुया यामगामी ने आठ जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह पश्चिमी जापान में एक व्यस्त रेलवे स्टेशन के बाहर चुनाव प्रचार के सिलसिले में भाषण दे रहे थे। इसके फौरन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस रिपोर्ट में आबे की पुलिस सुरक्षा में कमी पाई गई, जिसकी वजह से हमलावर उन्हें गोली मारने में सफल रहा। मालूम हो, आबे के कथित कातिल तेत्सुया यामगामी की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसे नवंबर के आखिर तक हिरासत में हिरासत रखा जाएगा। आबे के परिवार ने गुरुवार को उनकी हत्या के 49वें दिन एक निजी बौद्ध अनुष्ठान में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

41 वर्षीय तेत्सुया यामगामी ने पुलिस को बताया था कि उसने शिंजो आबे की हत्या उनके एक धार्मिक समूह से संबंध होने के कारण की। उसके कथित बयानों और अन्य सबूतों से पता चलता है कि वह अपनी मां की ओर से यूनिफिकेशन चर्च को बड़े पैमाने पर दान देने से व्यथित था, जिस वजह से उसका परिवार दिवालिया हो गया था।

Web Title: Japan police chief to resign over Abe shooting death

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे