Shinzo Abe Assassinated: शिंजो आबे से 'नाखुश' था हत्यारा, पुलिस पूछताछ में बताई हत्या की वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 8, 2022 04:35 PM2022-07-08T16:35:56+5:302022-07-08T16:38:24+5:30

NHK की खबर के अनुसार रक्षा सूत्रों ने बताया कि हत्यारा 2005 तक मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम करता था। पुलिस का कहना है कि हत्यारे ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री से असंतुष्ट था।

Japan Ex PM Shinzo Abe Shooter's name Tetsuya Yamagami | Shinzo Abe Assassinated: शिंजो आबे से 'नाखुश' था हत्यारा, पुलिस पूछताछ में बताई हत्या की वजह

Shinzo Abe Assassinated: शिंजो आबे से 'नाखुश' था हत्यारा, पुलिस पूछताछ में बताई हत्या की वजह

Highlights2005 तक मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम करता था हत्यारा41 वर्षीय तेत्सुया से पुलिस और भी पूछताछ कर रही है

टोक्यो:जापान के नारो शहर में शुक्रवार की सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उन पर गोली उस समय चलाई जब वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। हत्यारा महज उनसे दस फीट की दूरी में था, जब उसने आबे पर गोली दागी। हत्यारे की पहचान स्थानीय निवासी तेत्सुया यामागामी (Tetsuya Yamagami)के नाम से हुई है एक पूर्व सैनिक है। 

हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यामागामी ने बताया है कि वह शिंजो आबे से संतुष्ट नहीं था इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। NHK की खबर के अनुसार रक्षा सूत्रों ने बताया कि हत्यारा 2005 तक मरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम करता था। पुलिस का कहना है कि हत्यारे ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री से असंतुष्ट था और उनकी हत्या करना चाहता था। 

ऐसा बताया जा रहा है कि जिस बंदूक से यामागामी ने गोली चलाई उस गन को उसी ने अपने हाथों से बनाया था। 41 वर्षीय तेत्सुया से पुलिस और भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसके घर से विस्फोटक सामग्री मिली है।

वहीं आबे को गोली लगने के बाद जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां के डॉक्टरों ने कहा कि गोली उनके दिल में घुस गई थी जिससे उनकी मौत हुई। एक डॉक्टर ने कहा, गोली लगने के कारण उनके दिल में एक बड़ा छेद हो गया था।" डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें गर्दन में दो बार गोली मारी गई थी। स

त्तारूढ़ दल के एक सूत्र ने जिजी समाचार एजेंसी को बताया कि गोली लगने के बाद 67 वर्षीय आबे गिर गए थे और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 11:30 बजे जैसे ही आबे ने बोलना शुरू किया, दो गोलियों की आवाज सुनी गई।

Web Title: Japan Ex PM Shinzo Abe Shooter's name Tetsuya Yamagami

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे