लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात की, वैश्विक टीका समाधान तलाशने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 00:33 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 25 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की और इस दौरान कोविड-19 महामारी के चलते उपजी चुनौतियों को लेकर व्यापक चर्चा की।

बैठक के दौरान जयशंकर ने तत्काल और प्रभावी वैश्विक टीका समाधान तलाशने की महती आवश्यकता को रेखांकित किया।

इस साल जनवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर स्थायी सदस्य के तौर पर भारत के शामिल होने के बाद जयशंकर की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात थी।

बैठक के दौरान विदेश मंत्री ने भारत के पड़ोस से संबंधित क्षेत्रीय चुनौतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया और कहा कि आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करना पूरे क्षेत्र के लिए प्राथमिकता रहा है।

जयशंकर ने लगभग एक घंटे चली बैठक के बाद ट्वीट कर कहा, '' संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ बैठक में व्यापक चर्चा हुई। कोविड की चुनौतियों पर चर्चा के साथ ही वैश्विक स्तर पर तत्काल और प्रभावी वैश्विक टीका समाधान तलाशने की महती आवश्यकता को रेखांकित किया। अधिक उत्पादन एवं उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए टीका आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाना महत्वपूर्ण है।''

जयशंकर ने गुतारेस के साथ ऐसे समय में मुलाकात की है, जब भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और उसे टीके की मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर का सामना करना पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महासचिव ने कोविड-19 महामारी की मौजूदा लहर से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सरकार और भारत के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।

इसके मुताबिक, जयशंकर ने ''सभी के लिए टीका'' उपलब्ध कराने के वास्ते महासचिव के प्रयासों की सराहना की।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने पीटीआई-भाषा से कहा कि गुतारेस और जयशंकर के बीच ''बहुत अच्छी चर्चा'' हुई।

दुजारिक ने कहा, '' उन्होंने कोविड-19 और टीके के मुद्दे के साथ ही शांति एवं सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत की।''

विदेश मंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के साथ पर्यावरण संबंधी कदमों पर भी विचार साझा किए।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अहम भूमिका का भी उल्लेख किया और अगस्त में उसकी अध्यक्षता के दौरान प्राथमिकताओं को भी साझा किया।

जयशंकर ने कहा, '' शांति बनाए रखने के लिए समुद्री सुरक्षा एवं तकनीक मौजूदा समय की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना